Highest Paid TV Actress Childhood Photo: कई साल पहले टीवी पर एक शो आता था। नाम था साराभाई वर्सेज साराभाई। एक समय पर बेहद पॉपुलर इस शो को लोगों ने खूब प्यार दिया। शो में एक किरदार था मोनिशा साराभाई का जो बेहद पॉपुलर हुआ। इस किरदार को निभाया था रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने जो आज ‘अनुपमा’ बनकर अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम उनकी बात क्यों कर रहे हैं? इसलिए क्योंकि तस्वीर में दिख रही ये बच्ची खुद रुपाली गांगुली हैं, जो अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतरी हैं। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने भाजपा पार्टी ज्वाइन की है।
बॉलीवुड में फ्लॉप रहा करियर
क्या आपको पता है कि रुपाली गांगुली फेमस फिल्म निर्माता अनिल गांगुली की बेटी हैं? जी हां, 1977 में मुंबई में पैदा हुईं रुपाली फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई विजय गांगुली बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर हैं। यही वजह है कि रुपाली ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में कर दी थी। उन्होंने 1985 में अपने पिता की फिल्म ‘साहेब’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद ‘अंगारा’, ‘मेरा यार मेरा दुश्मन’ और ‘दो आंखें बारह हाथ’ में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। हालांकि उनका फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा।
कई टीवी शोज में आ चुकीं नजर
रुपाली गांगुली को फिल्मों से ज्यादा सफलता टीवी इंडस्ट्री में मिली है। उन्होंने अपना डेब्यू ‘सुकन्या’ से किया और फिर संजीवनी: ए मेडिकल बून में डॉक्टर सिमरन चोपड़ा का रोल निभाकर टीवी पर छा गईं। साल 2004 में आए शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में मोनिशा साराभाई का किरदार उनका बेहद पॉपुलर हुआ और उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। अपने करियर में रुपाली ने बिदाई, कहानी घर-घर की, बा बहू और बेबी, काव्यांजलि, परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी जैसे कई हिट शो किए।
एक एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी रकम
रुपाली गांगुली टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस-1 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बता दें कि इस शो को राहुल रॉय ने जीता था। फिलहाल इन दिनों रुपाली टीवी शो ‘अनुपमा’ से टीवी पर राज कर रही हैं। बॉलीवुडलाइफ.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस शो के एक एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। गौरतलब है कि रुपाली गांगुली ने पिछले दिनों ही भाजपा पार्टी ज्वॉइन की है। यानी फैंस अनुपमा को किचन से निकलकर राजनीति में सक्रिय होते हुए देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: मेरे पापा जैसा रोमांटिक कोई नहीं… Bobby Deol ने Dharmendra को लेकर क्यों कहा ऐसा?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines