Rupali Ganguly को क्यों आया गुस्सा? इंस्टाग्राम लाइव पर निकाली भड़ास

‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली जानवरों से कितना प्यार करती हैं, ये शो में कई बार देखने को मिला है। अब उनके खिलाफ एक झूठी खबर फैल गई जिसे लेकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है।

rupali ganguly blast on fake news about dog bite on set of anupamaa

Rupali Ganguly File Photo

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाव करते हुए न सिर्फ नाराजगी जाहिर की है, बल्कि अपनी भड़ास भी निकाली है। दरअसल, बीते दिन खबरें आईं कि ‘अनुपमा’ के सेट पर रूपाली गांगुली के साथ हादसा हो गया है। उन्हें कुत्ते ने काट लिया है जिससे एक्ट्रेस बहुत दर्द में हैं। इस खबर को पढ़ते ही रूपाली गांगुली का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। रूपाली ने कहा है कि ‘ये अभी तक की सबसे बकवास खबर है। सेट पर मौजूद सभी डाॅग मेरे बच्चे हैं।’

विज्ञापन

इंस्टा लाइव पर आकर भड़कीं एक्ट्रेस

रूपाली गांगुली ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इस दौरान उन्होंने वायरल खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं माफी मांगती हूं कि मुझे बिना किसी जानकारी दिए अचानक लाइव करना पड़ा।’ इसके बाद वह अनुपमा के सेट पर मौजूद सभी स्ट्रीट डॉग के नाम बताते हुए उनसे मिलवाती हैं। एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘शर्मनाक! इंसानों को आप नहीं बख्शते हो। कम से कम जानवरों को तो बख्श दो। बेजुबान मासूमों को निशाना बनाना बंद कर दो जो खुद के लिए अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं।’

विज्ञापन

लाइव करते हुए एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘अनुपमा के सेट पर कई जानवर मौजूद हैं। यहां कुत्ते और बंदर हैं जिनसे मुझे बेहद लगाव है। मैं उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाती हूं। उन्हें यहां सेट बेबीज बुलाया जाता है। जब तक इन्हें उकसाया नहीं जाता है, ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ऐसे में इस तरह की अफवाह फैलाना बहुत गलत है। मासूम जानवरों की छवि खराब होती है।’

विज्ञापन

लोगों को दी ये नसीहत

रूपाली गांगुली आगे कहती हैं कि ‘आप लोग अफवाह फैलाने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें। बिना जानकारी के कोई ऐसी अफवाह नहीं फैलाएं। अगर आपको बात करनी ही है तो देश की प्रगति या सेना के प्रयास और सकारात्मक विकास पर फोकस करें।’ एक्ट्रेस ने इंस्टा लाइव के साथ क्लियर कर दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उनके साथ सेट पर कोई हादसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

जानवरों से बेहद प्यार करती हैं रूपाली

गौरतलब है कि रूपाली गांगुली को लेकर बीते दिन खबरें आई थीं कि ‘अनुपमा’ के सेट पर उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया है। इस झूठी अफवाह को सुनते ही एक्ट्रेस तिलमिला गई थीं। जाहिर है कि ‘अनुपमा’ शो के दौरान कई बार देखने को मिला है कि रूपाली गांगुली को जानवरों से कितना लगाव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ