Rupali Ganguly at Mahakaleshwar Temple: टेलीविजन का चहेता शो ‘अनुपमा’ दर्शकों की बड़ी डिमाड़ में रहता है। दर्शकों को शो की लीड एक्ट्रेस ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली का किरदार बेहद पसंद आता है।
वहीं, आज सुबह यानी संडे को अभिनेत्री रुपाली गांगुली भगवान महाकाल के मंदिर पहुंची हैं, जहां पर एक्ट्रेस ‘भस्म आरती’ में शामिल हुईं और उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने दिया सक्सेस मंत्र, कहा- ‘मैं 4-5 घंटे सोता हूं…’
रुपाली गांगुली ने लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज सुबह-सुबह उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उनके मंदिन जा पहुंची है। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का लिया। साथ ही वो ‘भस्म आरती’ में भी शामिल हुईं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
मैं आज जो भी हूं, महाकाल की वजह से हूं- रुपाली
बता दें कि इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं आज जो भी हूं, महाकाल की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि साल 2020 में मैं पहली बार यहां आई थी और यहां पर ही मुझे ‘अनुपमा’ शो को करने का ऑफर मिला था।
मैं बाबा से कुछ मांगने नहीं बल्कि उन्हें धन्यवाद देने आई हूं। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे और मेरे परिवार पर बना रहे, बस मेरी यही कामना है।
इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दिया अपडेट
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसका अपडेट दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने फ्लाइट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि जय महाकाल। बता दें कि रुपाली गांगुली टीवी की चहेती एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दर्शकों को उनका किरदार बेहद पसंद आता है। इतना ही नहीं बल्कि टीआरपी के मामले में भी एक्ट्रेस का शो कभी पीछे नहीं रहता।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines