Anupama Spoiler Alert 23 May: जल्द शाह परिवार में गूंजेगी किलकारियां, जानिए कौन देने वाला है खुशखबरी
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spoiler Alert 20 july, rupali ganguly, gauerav khanna
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spoiler Alert 20 july, rupali ganguly, gauerav khanna
Anupamaa Spoiler Alert 23 May: टीवी के शो ‘अनुपमा’ में ट्विस्ट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक मेकर्स कई सारे धमाके लाकर शो को टॉप पर बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। आज के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों फैंस के लिए बहुत देखने लायक है। एक तरफ अनुज और अनुपमा एक घर में होते हुए भी अलग-अलग हैं तो वहीं दूसरी ओर समर और डिंपल की शादी से घर में जश्न का माहौल है। आइए डालते हैं अपकमिंग एपिसोड पर एक नजर-
आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि डिंपल शाह हाउस में पहुंचकर कपाड़िया हाउस की धौंस जमाएगी। ऐसे में बा उसे जवाब देती हैं कि वो कपाड़िया हाउस तेरा सगा मायका नहीं है तो इतना गुणगान करना बंद कर। इसके बाद बा मन में ही ठान लेती हैं कि वह शादी के बाद डिंपी को सुधारकर रहेंगी। वहीं दूसरी ओर आप ये भी देखने को पाएंगे कि पारितोष किंजल से नई शुरुआत करने के लिए कहेगा लेकिन किंजल साफ मना कर देगी। वहीं जब पारितोष उससे जबरदस्ती करेगा तो किंजल चिल्ला पड़ेगी और कहेगी कि मैं समर की शादी के बाद ये घर छोड़कर चली जाउंगी, क्योंकि यहां मेरा दम घुटने लगा है।
https://www.instagram.com/reel/CskWmhbKwn0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
आज इस शो में काव्या से जुड़ा एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह परिवार में जश्न का माहौल है। इस बीच घर में संगीत चल रहा है और तभी काव्या को चक्कर आते हैं और उसकी तबियत खराब हो जाती है।अनुपमा उसकी हालत समझ जाएगी और पूछेगी कि क्या तुम मां बनने वाली हो? इसपर काव्या हां में जवाब देगी। शो में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वनराज का इसपर क्या रिएक्शन होगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.