Anupama Spoiler Alert 5 May: रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा (Anupama) में एक के बाद एक कई सारे लेटेस्ट अपडेट सामने आए हैं। मेकर्स भी शो को टॉप पर रखने की सारी कोशिशों में लगे हुए हैं। बीते दिन हमने देखा कि एक तरफ अनुपमा (Anupama) के सिर पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है तो दूसरी तरफ माया अनुज को अपने चंगुल में फंसाने में लगी हुई है। चलिए अब डालते हैं एक नजर आने वाले एपिसोड पर-
अनुपमा पर आई बड़ी जिम्मेदारी (Anupama Spoiler Alert 5 May)
बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि भैरवी के पिता के निधन के चलते अनुपमा पर उसकी भी जिम्मेदारी आ जाती है। वहीं दूसरी ओर अनुज भी माया के चंगुल में फंसा हुआ है। अनुज के लाख मना करने के बाद भी माया नहीं मानती है और कहती है कि मेरे पास अभी एक रात मौजूद है और आपको रोकने के लिए एक रात काफी है।
भैरवी लगाएगी सब्जी का ठेला
अब आज के लेटेस्ट एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा को बार-बार भैरवी के पिता का चेहरा याद आएगा। तभी उसे रोने और सिसकने की आवाज आएगी और वहां उसे जमीन पर भैरवी नजर आएगी। अनुपमा उसे अपने साथ घर ले आएगी लेकिन अगले ही दिन भैरवी उठकर अपनी सब्जी का ठेला लगाएगी और पैसा कमाने की कोशिश करेगी। यह सब देखकर अनुपमा को अपना बचपन याद आने लगता है।
घर लौट रहा है अनुज
वहीं दूसरी ओर अनुपमा के लिए खुशखबरी है। दरअसल अनुज, अनुपमा को मैसेज करके बता देता है कि वह वापिस लौट रहा है जिसे देख अनुपमा खुशी से पागल होने लगती है लेकिन अनुपमा की इस खुशी पर कांता मां उसे शांत रहने के लिए कहती हैं और खुद पहले अनुज से कंफर्म करती हैं। इस खबर से शाह हाउस में हर कोई खुश है लेकिन वनराज और बा को खुशी रास नहीं आ रही है।
माया चलेगी अपनी चाल
वहीं दूसरी ओर अनुज को रोकने के लिए माया हर चाल चलने के लिए तैयार है। वह अनुज को रोकने के लिए जबरदस्ती करने पर उतर आएगी और अनुज से जबरदस्ती गले लगेगी। वहीं जब अनुज उसे दूर करने की कोशिश करेगा और वहां से भागने की कोशिश करेगा तो वह दरवाजे में ताला लगा देगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
12 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
3 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
23 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines