Shivani Misra
Read More
---विज्ञापन---
Anupamaa Spoiler Alert 24 May: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा में फैंस पिछले काफी वक्त से अनुपमा और अनुज को साथ में देखना चाहते हैं। दोनों इस वक्त शादी के सिलसिले में एक ही छत के नीचे हैं जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। हालांकि दोनों एक होने के आसार ही नहीं लग रहे हैं। इस बीच शाह परिवार में एक के बाद कई सारे और तूफान भी आने वाले हैं। लोगों को आज के एपिसोड में एक बार फिर कई सारे ट्विस्ट और टर्न मिलने वाले हैं।
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर कई सारें ट्विस्ट फैंस का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में शाह परिवार में मेहंदी की रस्म निभाई जाएगी। इस दौरान दर्शक अनुज और अनुपमा को साथ में डांस करते हुए पाएंगे। इसके साथ ही काव्या की प्रेग्नेंसी का खुलासा भी गुरुवार को ही होगा। डांस के बाद अनुपमा वॉशरूम जा रही होगी तभी उसे काव्या मिल जाएगी और वह वॉमिट करके रूम में वापस लौट रही होगी तभी अनुपमा वहां पहुंच जाती है और उसे पता चल जाएगा।
वहीं दूसरी ओर कांताबेन को माया, वनराज और बरखा के बीच कुछ गड़बड़ लग रहा है। दरअसल संगीत सेरेमनी के दौरान ये तीनों आपस में बात करने की कोशिश करेंगे और यह बात अनुपमा और कांताबेन नोटिस कर लेती हैं। पहले तो दिखाया जाता है कि माया और बरखा आपस में खुसुर-फुसुर करेंगे वहीं दूसरी तरफ वनराज भी बरखा से मैसेज के जरिए बात करता दिखाई पड़ता है। फिर दोनों वहां से उठकर अकेले में बात करने चले जाएंगे।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि कांताबेन उनके पीछे-पीछे जाएगी और उन दोनों की बातें सुन लेगी। बरखा पूछेगी कि कही उन्हें हमारा प्लान पता तो नहीं चल गया। इसके जवाब में वनराज शाह कहेगा कि ऐसा नहीं लगता। इससे पहले बरखा कुछ कहेगी तभी वनराज मुड़कर देख लेगी की कांताबेन वहां खड़ी है। जिसे देक दोनों हैरान रह जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।