Ruchi Gujjar की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस पर दर्ज हुआ 10 करोड़ का मुकदमा; जानें क्या है पूरा मामला

Ruchi Gujjar: एक्ट्रेस रुचि गुज्जर की पर 10 करोड़ का मुकदमा दर्ज हो गया है। फिल्म प्रीमियर पर हंगामा करने के बाद डायरेक्टर ने एक्ट्रेस पर केस दर्ज कराया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

ruchi gujjar

Photo Credit- Instagram

Ruchi Gujjar: एक्ट्रेस रुचि गुज्जर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ‘सो लॉन्ग वैली’ के प्रीमियर पर जमकर हंगामा करते हुए डायरेक्टर मान सिंह पर चप्पल और पानी की बोतलें फेंकी थी। इसके बाद रुचि कानूनी विवाद में फंस गई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर हो गया है। ये मुकदमा किसी और ने नहीं बल्कि डायरेक्टर मान सिंह ने ही किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ का मुकदमा दर्ज

एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि करण और मान ने उनसे 23 लाख रुपये टीवी सीरियल के नाम पर हड़पे हैं। वहीं अब मान सिंह ने एक्ट्रेस पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है। डायरेक्टर का कहना है कि रुचि ने उनकी इमेज और ‘सो लॉन्ग वैली’ मूवी की छवि को खराब किया है जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन

फिल्म प्रीमियर में किया हंगामा

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस रुचि ‘सो लॉन्ग वैली’ प्रीमियर में हंगामा करती दिखाई दीं। वीडियो में वो निर्माता और डायरेक्टर मान सिंह पर चप्पल और पानी की बोतलें फेंकती हुई चिल्लाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मान सिंह और करण सिंह पर उनके साथ 23 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

मान सिंह ने आरोपों को बताया झूठा

फिल्म निर्माता ने बताया कि रुचि ने जो भी आरोप लगाए हैं वो सरासर झूठे हैं। मान सिंह ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा तो दर्ज करा दिया गया है और जल्द ही पुलिस इसको लेकर कार्रवाई भी शुरू कर देगी। बता दें हंगामा करने के आरोप में रुचि और छह लोगों पर पहले ही केस दर्ज हो चुका है। बता दें मान सिंह की ‘सो लॉन्ग वैली’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ