Rubina Dilaik In Trouble: टीवी की संस्कारी छोटी बहू जिनके बोल्ड और बिंदास अंदाज से फैंस इम्प्रेस्ड हैं अब उनका एक पोस्ट सामने आया है। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अब अपने चाहने वालों को एक जरूरी जानकारी दी है, साथ ही उन्हें अलर्ट भी कर दिया है। अब रुबीना के साथ किसी ने जानबूझकर ऐसी हरकत कर दी है कि एक्ट्रेस परेशान हो गई हैं। लेकिन अचानक रुबीना को क्या हुआ? उन्हें किस बात की परेशानी हो रही है? इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है।
रुबीना का अकाउंट हुआ हैक
आज कुछ देर पहले ‘बिग बॉस 14′ (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। ये कोई एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीर या फिर फैमिली फोटो या काम से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं है। बल्कि ये पोस्ट एक्ट्रेस ने खास फैंस को सूचना देने और उनसे मदद मांगने के लिए किया है। साथ ही इसकी मदद से एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को भी आगाह कर दिया है। रुबीना दिलैक ने अब खुलासा किया है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है।
एक्ट्रेस ने की फैंस से रिक्वेस्ट
रुबीना ने एक तस्वीर शेयर की है। ये उनके X अकाउंट की है। इसमें देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक अपने X अकाउंट पर लॉग इन नहीं कर पा रही हैं। एक्ट्रेस का यूजर नेम ही लॉग इन करने पर गलत दिख रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने तुरंत ये पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस से कहा है कि ‘मेरा X यानी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है! प्लीज वहां ज्यादा एंगेज न हों और इसे हैक रिपोर्ट कर दें।’ अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी चौंक गए हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कपल कर रहा अकाउंट रिकवर करने की कोशिश
अब एक फैन ने लिखा है, ‘आपकी बदली हुई DP देखकर हमने इसका सही अंदाजा लगा लिया था।’ कोई उन्हें पासवर्ड चेंज करने की सलाह दे रहा है तो कोई एक्ट्रेस को लापरवाह होने पर फटकार लगा रहा है। वहीं, कुछ फैंस ये खबर सुनकर घबराए हुए लग रहे हैं। दूसरी तरफ रुबीना के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने फैंस को बताया है कि वो अकाउंट को रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, ग्लिच के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines