Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक टीवी एक्ट्रेस के साथ-साथ अब एक पॉपुलर व्लॉगर और यूट्यूबर भी बन गई हैं। उनके पॉडकास्ट सुपरहिट होते हैं। जब भी रुबीना का कोई वीडियो आता है तो उस पर मिलियन में व्यूज आते हैं। ऐसे में अब रुबीना दिलैक ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने पॉडकास्ट क्यों शुरू किए थे। इस फैसले के पीछे क्या वजह थी? और उनके दिमाग में क्या चल रहा था? दरअसल, हाल ही में रुबीना पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा शो’ में नजर आई थीं।
रुबीना के लिए पॉडकास्ट करना कितना मुश्किल?
इस दौरान पारस ने रुबीना को लेकर कहा, ‘रुबीना पॉडकास्टर भी बन गई हैं, इसलिए रुबीना को पता है कि इतना ही टाइम दूंगी, इतना ही टाइम है मेरे पास।’ इसके बाद रुबीना बोलीं, ‘मुझे लोगों की, लोगों के वक्त की कीमत बहुत अच्छे से पता है और कभी भी जब मेरे पॉडकास्ट पर गेस्ट आते हैं, तो मैं उन्हें हमेशा कहती हूं कि आपका समय बहुत वैल्युएबल है और मैं ये तय करती हूं कि दुनिया इधर की उधर हो जाए, लेकिन मेरे गेस्ट ने जो मुझे टाइम दिया है, उसकी इज्जत होनी चाहिए।’ इसके बाद पारस ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि पॉडकास्ट कितना मुश्किल है?
एक्ट्रेस ने क्यों शुरू किया पॉडकास्ट?
रुबीना दिलैक ने पारस को जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने पॉडकास्ट शुरू किया क्योंकि मेरी अपनी एक पर्सनल जर्नी जो थी, जो मैं डॉक्यूमेंट करना चाहती थी। प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत सारी ऐसी चीजें थीं, जिन सवालों के जवाब मेरे पास आसानी से नहीं थे। कोई ऑडियो बुक्स और पॉडकास्ट और कोई बुक्स जिसमें मैं अपने प्रेग्नेंसी से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढ सकूं और मैंने सोचा कि ऐसी बहुत सारी प्रेग्नेंट महिलाएं हैं, फैमिलीज और उनके पार्टनर्स हैं जो सच में बेहद सिंपल बेसिक सिली सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। तो क्यों न उन एक्सपीरियंस और उन जवाबों को शै किया जाए, यही कारण था शुरू करने का।’
यह भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी में चोट के बावजूद 5 दिन बाद में कैसे चलने लगे Saif Ali Khan? डॉक्टर ने बताया राज
किन सवालों के जवाब देना चाहती थीं रुबीना?
पारस ने रुबीना से पूछा कि वो सिली सवाल कौन से होते हैं? एक्ट्रेस ने कहा, ‘क्या ये गैस है और बेबी किक कर रहा है? और ऐसे बहुत सारे सवाल हैं, जब आप प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रहे होते हो तो दो-तीन दिन अगर आपके पीरियड्स मिस हो जाए, क्या मैं प्रेग्नेंट हूं? और ये बस पीरियड्स में डिले है? ऐसे बहुत सारे सवाल हैं जो आपके मन में आते हैं, जिसके लिए आप तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट या अपने काउंसलर को कॉल करके नहीं पूछ सकते। आप उन सभी सवालों के साथ बेहद इंपेशेंट होते हो, तो मैंने सोचा कि अगर मैं इन सब चीजों से जूझ रही हूं और ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो कोई शेयर करना चाहता होगा और कोई सिर्फ सुनना चाहता होगा कि मैं अकेली नहीं हूं, बहुत से ऐसे लोग हैं इसमें। मेरा पॉडकास्ट करने का पूरा इंटेंशन यही था।’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 min agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines