Rubina Dilaik Viral Monokini Photos: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने प्रेग्नेंसी फेज से ही बोल्ड फोटोशूट करवाकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। एक्ट्रेस दिन पर दिन बोल्डनेस की सभी हदे पार कर रही हैं। हाल ही में वो साड़ी में नजर आई थीं जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा था। इसके बाद भी वो रुकी नहीं और लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती जा रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसे देख सच में फैंस के होश उड़ गए हैं। टीवी की छोटी बहू अब इंटरनेट पर बड़े-बड़े कारनामे कर रही है। इस बार रुबीना दिलैक मोनोकिनी पहन जमकर सनसनी मचा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna का मौत से सामना, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
छोटी बहू ने मोनोकिनी में दिखाया बोल्ड अवतार
रुबीना दिलैक ने अब अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में रुबीना दिलैक ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकनी पहनकर सिजलिंग पोज दे रही हैं। उनका ऐसा हॉट अवतार आपने अब तक नहीं देखा होगा। रुबीना ने अब तक अपने अकाउंट से कई बोल्ड फोटोज शेयर की हैं लेकिन ये उनकी अब तक की सबसे हॉट तस्वीरें बताई जा रही हैं। साथ ही अब यूजर्स एक्ट्रेस की ये फोटोज देख भड़क उठे हैं और उनसे निराश नजर आ रहे हैं। ये भी कहा जा सकता है कि अब रुबीना दिलैक को मोनोकिनी पहनना महंगा पड़ गया है और उनके फैंस उनसे खफा हो गए है। सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक को इन कपड़ों में देख लोगों ने बवाल मचा दिया है।
तस्वीरें देख चकराया फैंस का सिर
अगर आप एक्ट्रेस का अकाउंट चेक करेंगे तो आपको दिखेगा कि उनके खुद के फैंस उन्हें जमकर लताड़ लगा रह हैं। इतनी ट्रोलिंग का सामना रुबीना ने बिग बॉस के दौरान भी नहीं किया होगा जितनी उन्हें अब अपने लेटेस्ट आउटफिट की वजह से फेस करनी पड़ रही हैं। रुबीना को मोनोकिनी में देख सभी के पसीने छूट गए हैं और लोग अब एक्ट्रेस के इस लुक को अश्लील बता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने अब रुबिका के पोस्ट पर कमेंट किया है, ‘वाहियात पन की हद पार कर दी है सब एक्टर्स ने।’ तो एक बोला, ‘मैं आपका फैन हूं लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है।’ एक ने कहा, ‘आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी मैम।’ किसी ने लिखा, ‘आप पर ये बिल्कुल अच्छी नहीं लगती मैम।’
रुबीना दिलैक को लोगों ने लगाई लताड़
एक ट्रोलर बोला, ‘सूट साड़ी ज्यादा सही लगते हैं… ये सब पहनने से लोग ज्यादा प्यार नहीं करने लग जाएंगे। आप सबसे सुंदर भारती सिंह हैं क्योंकि वो ऐसे कपड़े नहीं पहनती हैं।’ एक ने उर्फी को याद कर लिखा, ‘यह उर्फी से कम अश्लील नहीं है। यार उर्फी खामखा बदनाम है।’ कोई बोला, ‘दिल से उतर गई यार छी।’ अन्य यूजर ने बोला, ‘वाह क्या सीन है थोड़ी मॉडर्न और हो जाती, पूरा ही खोल देती।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘कितनी इज्जत थी इसके लिए हम सबके दिल में… बेशरम।’ किसी ने लिखा, ‘छोटी बहू का यही लुक बाकी रह गया था।’ एक यूजर बोला, ‘अटेंशन की भूख इंसान से क्या-क्या करवाती है।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines