Rubina Dilaik: मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंटरनेट पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं और फैंस को अपडेट करती हैं। लोगों को भी अभिनेत्री के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रुबीना दो नहीं बल्कि तीन बच्चों की मां हैं। अरे भई ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद रुबीना का कहना है। नहीं समझे… आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है?
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, कुछ ही देर पहले रुबीना दिलैक के एक फैनपेज पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रुबीना खुद दावा कर रही हैं कि उनकी दो नहीं बल्कि तीन बेटियां हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ इसका खुलासा किया बल्कि तीसरी बेटी का फेस भी रिवील किया। सामने आए वीडियो में रुबीना ने कह रही हैं कि मुझे दो नहीं तीन बच्चे हुए थे। जी हां, आज मैं इसका खुलासा कर रही हूं, क्योंकि मेरी दो नहीं तीन बेटियां हैं।
क्या है मामला?
रुबीना ने कहा आज मैं उस बेटी के साथ ये नई बातचीत और नया सीजन शुरू करने वाली हूं, तो ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है। दरअसल, माजरा ये है कि रुबीना दिलैक के शो Kisine Bataya Nahi Season 3 – The Parenthood Journey का पहला एपिसोड आ गया है। इस एपिसोड की गेस्ट रही हैं एक्ट्रेस की बहन रोहिनी दिलैक हैं, जो अपनी बेटी वेदा के साथ आई हैं। इसका खुलासा भी रुबीना ने यूट्यूब पर शेयर किए पूरे एपिसोड में किया है।
बहन की बेटी से बहुत प्यार करती हैं रुबीना
सामने आए वीडियो से साफ जाहिर है कि रुबीना अपनी तीसरी बेटी यानी अपनी बहन की बेटी वेदा के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो से साफ है कि रुबीना अपनी बहन की बेटी से भी बेहद प्यार करती हैं। रुबीना ने अपने इस वीडियो में क्या-क्या खुलासा किया इसके लिए आप एक्ट्रेस का ये वीडियो देख सकते हैं, जो उनके यूट्यूब पर मौजूद है।
दो बेटियों की मां हैं रुबीना
गौरतलब है कि रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने जैसे ही इंटरनेट पर एंट्री की, तो चंद सेकंड में वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जोरों ने चर्चा होने लगी और यूजर्स आपस में बात करने लगे कि यकीन नहीं होता कि ये दो बच्चों की मां हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर भी किए। रुबीना बीते साल नवंबर में जुड़वां बेटियों जीवा और एधा की मां बनी हैं।
यह भी पढ़ें- जबरन Kiss कर गोद में बिठाया, फेमस एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के गंदे इरादों की खोली पोल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines