Rubina Dilaik Pregnancy: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। फैंस को अपड़ेट करने के लिए एक्ट्रेस फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। वहीं, फैंस को भी अभिनेत्री के फोटोज और वीडियो खूब पसंद आते हैं। साथ ही फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं।
हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रुबीना मां बनने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस एक्ट्रेस को बधाई भी दे रहे हैं।
Rubina Dilaik ने शेयर किया वीडियो
हमेशा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में आ गई है। बता दें कि रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत ट्रांजिशन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही है।
इस लुक में नजर आई एक्ट्रेस
साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबिना ने पहले एक ब्लैक कैजुअल गाउन पहना था जिसके बाद वो एक हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। रुबीना ने पर्पल कलर के फ्लोरल गाउन के साथ हाई मेकअप और गोल्डन जूलरी कैरी किया था, जिसमें एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं।
Rubina Dilaik Pregnancy
फैंस ने की कमेंट्स की बारिश
इव वीडियो को देखकर फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी। वीडियो को देखकर ज्यादातर फैंस रुबीना की खूबसूरती को छोड़ उनके बेबी बंप को लेकर कमेंट करने नजर आए। एक यूजर ने इसपर लिखा कि ओह गॉड आप बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि छोटा अप्पू या रूबी जल्द ही आ रहा है…आपकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई। साथ ही तीसरे यूजर ने लिखा है कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या रूबीना प्रेग्नेंट है?
कपल ने अभी नहीं किया है कंफर्म
रुबीना द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैंस इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि रुबीना और उनके पति में से किसी ने भी इसे कंफर्म नहीं किया है। अब ये सच है या झूठ ये तो कपल ही बता सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines