Rubina Dilaik: पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने जब भी कोई शो किया है वो कामयाब ही हुआ है। रुबीना ने कभी छोटी बहू बनकर तो कभी किन्नर बहू बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन जब वो रुबीना बनकर दुनिया के सामने आईं तो लोग उन्हें एक मिनट के लिए भी इग्नोर नहीं कर पाए। बिग बॉस 14 में उन्होंने अपना असली रूप दिखाया और हर दिन फैंस का ध्यान खींचा। लेकिन 5 मौकों पर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया।
तलाक को लेकर खुलासा
बिग बॉस में रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ आई थीं। एक्ट्रेस की पति के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। लेकिन वक्त-वक्त पर इनके झगड़े भी देखने को मिले। लोगों ने रुबीना को कंट्रोलिंग और डोमिनेटिंग वाइफ का टैग दिया था। हालांकि, एक टास्क के दौरान उन्होंने ये खुलासा कर सभी को चौंका दिया था कि उन्होंने ये शो अपनी शादी को आखिरी मौका देने के लिए साइन किया था। दोनों तलाक लेने का मन बना चुके थे और कुछ वक्त बिताकर वो एक-दूसरे को आखिरी मौका दे रहे थे।
जैस्मिन भसीन से टूटा रिश्ता
बिग बॉस के घर में जैस्मिन और रुबीना की गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बन गए थे और इसके बाद इनकी दुश्मनी हो गई। इनके रिश्ते में ऐसी दरार आई कि ऑडियंस भी हैरान रह गई, रुबीना की लाख कोशिशों के बाद भी उनकी दोस्ती नहीं बच पाई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को कई चुभने वाली बातें कही थीं जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं।
कविता कौशिक से पंगा
बिग बॉस के घर में कविता कौशिक ने रुबीना के पति अभिनव पर कुछ संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद टीवी की इस बहू ने ऐसा रूप दिखाया कि कविता कौशिक कि दबंगई भी उनके आगे फीकी पड़ गई थी। रुबीना ने कविता को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। वो पति के मान के लिए दुनिया से लड़ गई थीं।
राखी सावंत से झगड़ा
बिग बॉस के घर में राखी सावंत ने शादीशुदा अभिनव शुक्ला के साथ जमकर फ्लर्ट किया था। दोनों पहले तो हंसी-मजाक करते रहे, लेकिन एक दिन राखी पूरी बॉडी पर अभिनव का नाम लिखकर आ गईं और ये देखकर रुबीना को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने राखी पर पानी तक फेंक दिया। इसके बाद दोनों के बीच इतना तनाव पैदा हो गया कि आखिर तक दोनों में सुलह नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda का वीडियो वायरल, एक्टर ने रखी ऐसी ख्वाहिश; देख Rashmika Mandanna का टूट जाएगा दिल!
राहुल वैद्य से दुश्मनी
राहुल और रुबीना की दुश्मनी शो के शुरू से आखिर तक देखने को मिली है। पहले दिन से इन दोनों की नहीं बनी और हर टास्क में हर मुद्दे में इन दोनों के झगड़ों ने सुर्खियां बटोरी थीं। राहुल और रुबीना की लड़ाई आगे भी हमेशा याद रखी जाएंगी क्योंकि दोनों एक पल के लिए भी शो में दोस्त नहीं बन पाए। हालांकि, इनकी दुश्मनी भी फैंस को पसंद आती थी।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines