Rubina Dilaik Confirmed Pregnancy: बीते कई दिनों से टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें हर दिन सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस में नजर आ चुके पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शादी के 5 साल बाद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये दोनों ही इस गुड न्यूज़ को अभी फैंस से छिपाना चाहते हैं। इसीलिए शायद रुबीना और अभिनव इंडिया छोड़ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं।
एक्ट्रेस ने रिवील की प्रेगनेंसी
वहीं, अब ऐसी खबर सामने आई है कि रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेगनेंसी ऑफिशियली अनाउंस कर दी है। इन सभी रूमर्स के वायरल होने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस ने सच रिवील कर ही दिया। हालांकि, रुबीना ने कुछ भी सीधे-सीधे नहीं कहा है। मगर उन्होंने इनडायरेक्टली अपनी प्रेगनेंसी को कंफर्म कर दिया है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे देखने के बाद ये साफ हो गया है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया।
वीडियो में रिकॉर्ड हुआ सच
बता दें, रुबीना अपने लेटेस्ट वीडियो में पति पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे अपने पति को डेडिकेट किया है क्योंकि ये उनका बर्थडे मंथ चल रहा है। वीडियो की शुरुआत में अभिनव एक खूबसूरत जगह पर खड़े दिखाई देते हैं। जिसके बाद कपल एक साथ नजर आता है। वहीं, वीडियो के आखिर में रुबीना कैमरा पकडे खुद को रिकॉर्ड कर रही हैं। जब वो कैमरा को ऊपर से निचे मूव करती हैं तो वीडियो में उनका बेबी बंप भी रिकॉर्ड हो गया। जिसके बाद एक्ट्रेस की पोल पट्टी खुल गई।
वीडियो में दिखा रुबीना का बेबी बंप
जिस राज को वो दुनिया से छिपाना चाहती थी अब वो सबके सामने आ गया है। वहीं, अब सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट पोस्ट पर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। हर कोई अब वीडियो में रुबीना दिलैक का बेबी बंप ही नोटिस कर रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही आग की तरह फैल गया। अब कुछ लोग एक्ट्रेस को कमेंट सेक्शन में बधाई भी देने लगे हैं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
43 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines