Rubina Dilaik Abhinav Shukla: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही ट्विन्स बच्चों की मां बनने वाली हैं। ऐसे में वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी लाइफ की इस नई जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर करती नजर आती हैं। इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई है। लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि रुबीना की डिलीवरी हो गई है और वो मां बन गई हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: 19 साल बाद टूटी शादी, क्या फिर Shubhangi Atre की जिंदगी में दस्तक देगा प्यार?
रुबीना ने शेयर किया वीडियो
अब जो वीडियो सामने आया है उसमें तो एक्ट्रेस जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें, ये वीडियो खुद रुबीना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वो परिवार के साथ अपनी प्रेग्नेंसी सेलिब्रेट करती हुई नज़र आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में रुबीना की मां और पिता भी मौजूद हैं। साथ ही उनकी छोटी बहन ज्योतिका और उनके पति रजत भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुए हैं। लेकिन जिस चीज ने फैंस का दिल जीता वो है अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का अपने पत्नी के लिए प्यार। दरअसल, इस वीडियो में वो रूबी पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
परिवार संग सेलिब्रेट कर रहीं एक्ट्रेस
वो जिस तरह से उनके बेबी बंप को किस कर रहे हैं वो देख यूजर्स भी दिल हार बैठे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में एक्ट्रेस केक काटते हुए भी नजर आ रही हैं जिस पर लिखा है ‘ऑल द बेस्ट।’ फिर वो ये केक पहले अभिनव को खिलाती हैं और फिर अपने पेरेंट्स और बहन और जीजा का मुंह मीठा करवाती हैं। अब उनके इस हैप्पी मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैमिली का जताया आभार
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘परिवार वो है जिसकी हम सभी को जरूरत है…. मेरे इनक्रेडिबल हस्बैंड अभिनव शुक्ला के लिए ग्रेटफुल हूं, प्यारे पेरेंट्स और मेरे कांस्टेंट चीयरलीडर्स ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की आभारी हूं।’ अब एक्ट्रेस का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस अब इस पर रिएक्ट करते हुए रुबीना पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सभी फैंस एक्ट्रेस के लिए काफी खुश हैं और वो दोनों बेबी के दुनिया में आने का इंतज़ार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
45 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines