Happy Birthday Rubina Dilaik: आज के समय में रुबीना दिलैक टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेसस में से एक है। रुबीना दिलैक के फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस को अपड़ेट करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है।
आज रुबीना दिलैक का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Hema Malini ने देओल परिवार के रीयूनियन पर दिया रिएक्शन, कहा- ‘हमारा परिवार…’
‘छोटी बहू’ से घर-घर में फेमस हुई
टीवी की सबसे ज्यादा डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं रुबीना दिलैक आज के टाइम पर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रुबीना उन अभिनेत्रियों में से है, जिन्होंने बेहद कम टाइम में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ‘छोटी बहू’ के रोल में घर-घर फेमस हो गई। ‘शक्ति’ के किरदार ने एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी को चार चांद लगा दिए और ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी जीतकर रुबीना ने ये साबित कर दिया कि मेहनत कभी जाया नहीं जाती है।
बहुत सारे संघर्ष और चुनौतियां रही- रुबीना
अपनी मेहनत के दम पर रुबीना ने छोटे से गांव से निकलकर मायानगरी में अपना सिक्का जमाया। इसका परिणाम ये निकला कि आज वो हर किसी की चहेती बन गई हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘जहां इंडस्ट्री की बात तक नहीं होती मैं ऐसे शहर से आती हूं और इस सफर में बहुत सारे संघर्ष और चुनौतियां रही हैं।’
‘अर्ध’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि रुबीना दिलैक ने ना सिर्फ टीवी बल्कि ‘मिस शिमला’ समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी अपनी धाक जमाई है। हालांकि वो पहले IAS ऑफिसर बनना चाहती थी, लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत में जो लिखा हो वही होता है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी कर रही डेब्यू
वहीं, अब रुबीना दिलैक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिनमें वो दुल्हन के रुप में नजर आ रही है। रुबीना पंजाबी फिल्म ‘चल भज्ज चलिए’ है और इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट सिंगर और एक्टर इंदर चहल है। वहीं, फैंस को एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
57 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines