मुंबई: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा हस्तियों में से एक है। छोटी बहू की राधिका से लेकर शक्ति की सौम्या और फिर अपने असल व्यक्तित्व रुबीना दिलैक तक उन्होंने हर बार ना केवल फैंस का दिल जीता है, बल्कि लोगों की जिंदगीयों पर प्रभाव भी डाला है।
ये रुबीना के वास्तविक व्यक्तित्व का प्रभाव ही थी, जो वो शो की विजेता बनीं। आज उनके जन्मदिन (Rubina Dilaik Birthday) के मौके पर हम आपको बॉस लेडी के कुछ अलग अवतार दिखाते हैं, जो आपने परदे पर शायद ही देखा होगा।
इन दिनों सोनी टीवी के शो ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा बनने की तैयारी में जुटीं रुबीना दिलैक अक्सर ही नए नए गेटअप्स ट्राय करती नजर आती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालें तो उन्होंनें इडियन से लेकर वेस्टर्न, फॉर्मल और इनफॉर्मल तमाम तरह के लुक्स (Stylish Looks of Rubina Dilaik) को अपनाते हुए फोटोशूट्स करवाए हैं। उनके 33वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस के कुछ चुनिंदा और दिलचस्प लुक्स पर नजर डालें यहां-
अभी पढ़ें – Liger Box Office Collection: मिक्स्डट रिएक्शन के बीच फिल्म ने की इतनी कमाई
देसी गर्ल
https://www.instagram.com/p/CNou3x0pOjE/?utm_source=ig_web_copy_link
शक्ति की सौम्या के रूप में रुबीना को हर रोज अलग-अलग साड़ी पहनने का मौका मिला, जहां उन्होंने हर बार अपनी सादगी और खूबसूरती से फैंस का दिल जीता। रुबीना दिलैक का देसी अंदाज आए दिन सोशल मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा रहता है।
बॉस लेडी
एक्ट्रेस को ये नाम बिग बॉस के घर में उनके फैंस द्वारा मिला था। उनके बेबाक अंदाज ने दर्शकों का इस कदर दिल जीता कि उन्होंने रुबीना दिलैक को नाम दिया बॉस लेडी। इस लुक को देखकर कहीं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि, रुबीना दिलैक एक परफेक्ट बॉस लेडी हैं। क्लीस पैंट सूट में बॉस लेडी का अवतार रुबीना को काफी सूट कर रहा है।
प्रिटी हॉट
https://www.instagram.com/p/CNtwVHlJgAL/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉस लेडी इंडियन और फॉर्मल के अलावा कैजुअल्स में भी कहर ढाती देखी जाती हैं। अक्सर ही उन्हें कैजुअल चीक लुक्स के जरिए फैशन गोल देती नजर आती है। क्रॉप टॉप और रिप्ड जीन्स में रुबीना की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थीं।
ट्रेंडिंग शेड्स
https://www.instagram.com/p/CZGr7_4JpYJ/?utm_source=ig_web_copy_link
मिनिमम ज्वेलरी, मिनिमल मेकअप और के साथ रुबीना का ये लिलैक लहंगा ट्रेंड में आ गया था। एक्ट्रेस का ये लुक बेहद फ्रेश और ड्रीमी वाइब्स दे रहा है।
मरमेड वाइब्स
https://www.instagram.com/p/CeN0cAboyBV/?utm_source=ig_web_copy_link
नए नए लुक्स से परहेज ना करने वाली रुबीना दिलैक, इस तस्वीर में किसी जलपरी की तरह दिख रही हैं। स्काई ब्लू कलर के खूबसूरत थाई हाई स्लिट गाउन में बॉस लेडी काफी हसीन और अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस से लेकर उनका लुक और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस किसी मरमेड वाइब्स दे रही हैं।
अभी पढ़ें – Akshay Kumar ने Rakul Preet Singh के साथ खेला ‘माइंड गेम’, वीडियो वायरल
बोल्ड बेब
एक्टिंग और ड्रेसिंग सेंस के अलावा रुबीना दिलैक अपने बोर्ड अंदाज को लेकर भी काफी चर्चित हैं। उनकी बोल्डनेस ना केवल बातों से बल्कि उनके आउटफिट्स से भी झलकती है। वो जब भी बीच साइड होती हैं, तो स्टाइलिश बिकिनी के जरिए फैंस को परफेक्ट वैकेशन गोल देती नजर आती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines