‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब इस शो में हुआ हालिया झगड़ा भी सुर्खियों में आ गया है। शो से एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें आसिम रियाज और रुबीना दिलैक आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद में आसिम को अपने बिहेवियर के लिए रुबीना से मांफी भी मांगनी पड़ी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या बोले आसिम?
दरअसल, ‘बैटलग्राउंड’ से दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि आसिम अपनी टीम की एक लड़की से कहते हैं कि क्या पांइट है? कौन-सा एटीट्यूड है तुम्हारा? तुमने क्या अचीव कर लिया? क्या अचीव कर के आए हो तुम? कबड्डी खेलने आई है क्या तू? इसके बाद रुबीना कहती हैं कि सर आसिम डिमोटिवेट कर रहा है।
रुबीना ने क्या कहा?
इसके बाद आसिम कहते हैं कि मैं डिमोटिवेट नहीं कर रहा हूं बल्कि मैं कुछ करने के लिए कह रहा हूं और आप सुन भी नहीं रहे। इसके बाद रुबीना कहती हैं कि हर प्लेयर का अपना माइंड सेट होता है। आसिम ने जवाब दिया कि मेंटोर किसलिए है फिर? इस पर रुबीना कहती हैं कि मेंटोर हो पर कोच नहीं, तो आसिम कहते हैं कि कोच भी हूं।
शिखर धवन ने आसिम को समझाया
इसके बाद आसिम और रुबीना में बहस बढ़ने लगती है और धीरे-धीरे ये तीखी हो जाती है। इसके लिए आप पूरे वीडियो को देख सकते हैं। वहीं, अगर दूसरे वीडियो की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि शिखर धवन, आसिम को समझा रहे हैं। इस दौरान शिखर कहते हैं कि हमारे जितने भी बड़े कोच हुए हैं, वो कभी मैच के बीच में नहीं बोलते हैं।
रुबीना से माफी मांगे- शिखर
शिखर ने आगे कहा कि पहली चीज आप प्यार से बोलते और उसको दस मिनट देते। क्या पता वो आपकी बात सुने ही ना? आपने सबके सामने बोला तो क्या पता उसको हर्ट हुआ हो? बड़ा कोच और बड़ा मेंटोर उसको होल्ड करता है और उसे पता होता है कि उसे कब क्या कहना है? शिखर ने आगे कहा कि आपने रुबीना को भी जो बोला वो थोड़ा गरमाहट में बोला।
आसिम ने बोला सॉरी
इसके बाद आसिम खुद कहते हैं कि हां, मैंने ऐसे ही हीट ऑफ द मूवमेंट में बोल दिया। इसके बाद शिखर, आसिम से रुबीना से माफी मांगने के लिए कहते हैं और फिर आसिम कहते हैं कि हां-हां, रुबीना आई एम सॉरी, आई एम रियली सॉरी और चांदनी आई एम रियली सॉरी। आपको डाउन करने का मेरा कोई मकसद नहीं था। वहीं, अब ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan को पिता से पड़ती थी खूब मार, एक्टर ने शेयर किया बचपन का किस्सा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines