Rubina Dilaik: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती है। रुबीना के तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपना जलवा दिखाती नजर आती हैं। हालांकि इस बीच इंटरनेट पर रुबीना दिलैक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
रैंप के लिए स्टेज पर रुबीना दिलैक
दरअसल, सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को स्टेज पर मॉडल बनकर रैंप वॉक करते देखा जा सकता है। बता दें कि बीती रात रुबीना दिलैक डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए मॉडल बनीं। एक्ट्रेस ने इस फैशन शो के दौरान गुलाबी रंग का लहंगा पहना और स्टेज पर रैंप के लिए उतरीं। जैसे ही रुबीना स्टेज पर रैंप के लिए आगे बढ़ी तो शो के दौरान रुबिना स्टेज पर औंधे मुंह गिरते-गिरते बचीं। हालांकि इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से अब यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देखने के बाद अब यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि अपनी शक्ति का गलत यूज कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओवरकॉन्फिडेंस सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। तीसरे यूजर ने लिखा कि इतना क्या नाटक करना है। चौथे यूजर ने लिखा कि ये नेचुरल नहीं है और ओवरएक्टिंग लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं।
अर्चना कोचर ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि अर्चना कोचर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रुबीना दिलैक के इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने भी इसके कैप्शन में लिखा है कि क्या वो लड़खड़ा गई? नहीं, उसने खुद को संभाल लिया। इस वीडियो पर भी यूजर्स ने रिएक्ट किया है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा कि एकदम फालतू लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ओवरएक्टिंग थी ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा कि ओवरएक्टिंग की दुकान। एक और यूजर ने लिखा कि ओवरएक्टिंग मॉडल तो नहीं है। एक अन्य ने ओवरएक्टिंग लेडी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Sidharth Shukla जैसी नहीं Vivian Dsena की हरकतें, दोनों में ये अंतर
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines