Golden Globes 2023: एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब्स 2023 (80th Golden Globe Awards) में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर का अवॉर्ड जीता है। इस गाने को में म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है जबकि इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने लिखा है।
आरआरआर फिल्म की इस कामयाबी पर पीएम मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘यह एक बहुत ही खास उपलब्धि है। हर भारतीय को गौरवान्वित किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से आरआरआर को सम्मान मिला है, मैं उन्हें पूरे भारत की तरफ से बधाई देता हूं। फिल्म ने न केवल भारत का मनोरंजन किया, बल्कि विश्व स्तर पर ऐसा करना भी एक बड़ी उपलब्धि है।
और पढ़िए –Pathaan: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग इस दिन से होगी शुरू
बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ‘नाटू-नाटू’ का मुकाबला ‘कैरोलिना’ (टेलर स्विफ्ट) व्हेयर द क्रैडैड्स सिंग, ‘सियाओ पापा’ (एलेक्जेंडर डेसप्लेट, रोबन काट्ज़ और गुइलेर्मो डेल टोरो) – गुइलेर्मो डेल टोरो का पिनोचियो , ‘होल्ड माई हैंड’ (लेडी गागा, ब्लडपॉप, और बेंजामिन राइस) – टॉप गन: मेवरिक और ‘लिफ्ट मी अप’ (टेम्स, रिहाना, रयान कूगलर, और लुडविग गॉरेनसन) – ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर से था।
बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अभिनय किया है, जबकि अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। फिलहाल इस फिल्म के ऑस्कर में टक्कर देने की उम्मीद है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब यह भारत की आधिकारिक एंट्री में अपनी जगह बनाएगी।
बता दें कि इससे पहले 2009 में गायक-संगीत निर्देशक ए आर रहमान फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए गोल्डन ग्लोब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इससे पहले 1983 में आई फिल्म ‘गांधी’ ने न सिर्फ नॉमिनेशन हासिल किया बल्कि गोल्डन ग्लोब्स में 5 अवॉर्ड भी जीते। 1961 में ‘अपुर संसार’, 1989 में ‘सलाम बॉम्बे’ और 2002 में ‘मानसून वेडिंग’ जैसी अन्य फिल्मों ने भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नामांकन प्राप्त किया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
17 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines