मुंबई: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था। भारत से लेकर दुनियाभर के तमाम बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। अब ये फिल्म जापान (RRR in Japan) में रिलीज हुई है और यहां भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में ‘आरआरआर’ की टीम को फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए देखा गया।
अभी पढ़ें – Bhumi Pednekar की दिवाली पार्टी में मसाबा गुप्ता ने दिया जबरदस्त डांस
जापान में रिलीज हुई ‘आरआरआर’
‘आरआरआर’ के सितारे जूनियर एनटीआर और राम चरण हाल ही में ‘जापान’ गए पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता के साथ-साथ वहां की सड़कों पर मस्ती करते हुए जश्न मनाया। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण अपनी-अपनी पत्नियों उपासना और प्रणति के साथ घूमते और हंसते नजर आ रहे हैं। सभी सितारों के हाथों में गुलाब का फूल है और वह सड़कों पर मस्ती करते देखे जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है और फैंस इसपर दिल खोलकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। नेटिजेंस ने पोस्ट पर हार्ट आई और फायर इमोजी ड्रॉप कर प्रतिक्रिया दी।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Salman Khan को हुआ डेंगू, अब ये सेलेब होस्ट करेगा शो
‘आरआरआर’ के बारे में
फिल्म की बात करें तो, ‘RRR’ ने दुनिया भर में करीब 1200 करोड़ का कलेक्शन कर देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म के बाद जूनियर एनटीआर और राम चरण को भी काफी पसंद किया जा रहा है और दोनों की जोड़ी को फैंस खूब सराहा भी रही है। ‘RRR’ दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों – अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित फिल्म है। अब खबर है कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा और फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
6 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
12 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
13 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
14 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines