Rozyln Khan Slams Hina Khan: हिना खान को कैंसर के इलाज के लिए अब ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस रोजलीन खान हाथ धोकर हिना खान के पीछे पड़ गई हैं। कई दिनों से रोजलीन लगातार हिना खान के खिलाफ बयान दे रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लम्बे-चौड़े पोस्ट शेयर कर पूरी दुनिया के सामने हिना खान को झूठा साबित करने की कोशिश की है। साथ ही हिना खान को लेकर अल्लाह से एक खास गुजारिश भी की है।
रोजलीन खान ने हिना के कैंसर पर की टिप्पणी
अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में रोजलीन खान ने एक नोट शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बेशर्मी के लिए शाबाशियां। क्या आपको याद है वो कह रही थी कि 8 कीमो के बाद भी कैंसर खत्म नहीं हुआ था… जबकि रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ 8 कीमो में कैंसर 0 हो गया। और लेडी
रजनीकांत पेम्ब्रोलिज़ुमैब 200ml ले रही हैं.. इसे कहते हैं गोल्ड इम्यूनोथेरेपी और पोस्ट ऐसी करती है हॉस्पिटल से जैसे अभी भी कीमो चल रहा है और मीडिया भी लग जाती है, शाबाशियां-शबाशियान!’
Rozyln Khan
हिना को रोजलीन खान ने दी बड़ी नसीहत
रोजलीन खान ने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी नहीं है, तो ये कुछ भी बोले जा रही है इतने दिनों से। रमजान आ रहे हैं अल्लाह से तौबा कर लेना, वैसे कैंसर पेशेंट्स तो माफ नहीं नहीं करेंगे, ये पक्का है।’ वैसे हिना खान को अल्लाह से तौबा करने की नसीहत देने के बाद एक्ट्रेस ने अल्लाह से भी खास गुजारिश की है। अब वो क्या है? चलिए जानते हैं।
Rozyln Khan
यह भी पढ़ें: Urfi Javed के हाथ पर जलने के निशान, तस्वीर शेयर कर दिखाया हाल
रोजलीन ने हिना को लेकर अल्लाह से मांगी कौन-सी दुआ?
रोजलीन ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, ‘या अल्लाह, आने वाले रमजान में सब के गुनाह माफ करना और जो जानबूझकर मरते हुए कैंसर पेशेंट्स को और तकलीफ दे रहे हैं, उनको इस दुनिया में जरूर सजा देना.. आमीन।’ इस पोस्ट से रोजलीन खान अल्लाह से हिना खान को सजा देने के लिए रिक्वेस्ट कर रही हैं। साथ ही उन्हें बार-बार झूठा बताया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines