Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि शेफाली जरीवाला की मौत की असली वजह क्या है? एक्ट्रेस के निधन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। एक दावा है कि शेफाली जरीवाला ने व्रत रखा हुआ था और इसके कारण उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ और उनकी जान चली गई। एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला जवान और गोरी दिखने के लिए दवाइयां ले रही थीं और शायद इसी कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, सच क्या है? वो तो रिपोर्ट्स सामने आने के बाद ही पता चलेगा।
शेफाली की मौत पर क्या बोलीं रोजलिन खान?
वहीं, अब शेफाली जरीवाला के निधन पर एक्ट्रेस रोजलिन खान का रिएक्शन सामने आया है। रोजलिन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के सामने कुछ सवाल उठाए हैं। रोजलिन खान ने अब ना सिर्फ फैंस को सचेत किया है, बल्कि उन्हें कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं, जिसके बाद वो कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे। रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर किया है। इसमें रोजलिन ने लिखा, ‘कैंसर होने से पहले मैं ये थी… क्या आपको नहीं लगता कि मैं इसे फिर से अचीव कर सकती हूं?’
रोजलिन बोलीं मैं मरना ट्राय नहीं करती
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हां, मैं अपने डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ ओजेम्पिक ले सकती हूं, जो भारत में मौजूद है। लेकिन मुझे साफ कहा गया था कि मरना है क्या… सॉरी मैं मरना ट्राई नहीं करती..! और मेरे पास डॉक्टरों की एक टीम है, जो मुझे सलाह दे रही है..! यही शेफाली ने आजमाया था। डर्मेटोलॉजिस्ट के पास लिमिटेड ज्ञान है। साथ ही यहां छोटे-छोटे क्लिनिक में सस्ते सस्ते ग्लूटा लगा रहे हैं..! परिवार के नुकसान के लिए खेद है… एक कट ऑफ पॉइंट है और आपको अपनी जान बचाने के लिए काफी पागल होने की जरूरत है।’
यह भी पढ़ें: ‘कोई शर्म नहीं…’, Shefali Jariwala के निधन के बाद मीडिया पर भड़कीं Tina Dutta
रंग को लेकर रोजलिन ने पूछा सवाल
रोजलिन खान ने आखिर में लिखा, ‘मैंने मौत को उसके चेहरे पर लात मारी और भाग गई। मैं जानती हूं कि लाइफ जितना हम समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा कीमती है..! बेवकूफ लोग नाम, फेम और पैसे के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं। खूबसूरती इतनी जरूरी है कि तुम उसके लिए मर सकते हो! सॉरी पर काले लोग क्या इंडस्ट्री में काम नहीं करते? शान से उम्र बढ़ाओ…! मरो मत, प्लीज अपने परिवार के बारे में सोचो। #RIP #shefalijariwala।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines