Rozlyn Khan ने अब Hina Khan के रोजा रखने पर बोला हमला, बोलीं- कैंसर के मरीज के लिए ये मुमकिन नहीं

Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इनदिनों अपनी कैंसर से लड़ाई के बीच रोजे रख रही हैं। बस इसी को लेकर अब रोजलिन खान ने एक बार फिर हिना पर जमकर हमला बोला है।

Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan

Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan

Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है और हिना खान इस दौरान रोजा रख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके रोजा रखने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो सहरी और इफ्तारी का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस पर एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उन्हें निशाना बनाते हुए कुछ बातें कही हैं, जो अब सुर्खियां बन चुकी हैं। खुद स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर रह चुकीं रोजलिन ने दावा किया है कि कैंसर मरीज के लिए रोजा रखना असंभव है।

विज्ञापन

रोजलिन खान ने क्या कहा? 

हिना खान ने रमजान के पहले दिन सहरी से लेकर इफ्तार तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद दूसरे दिन, उन्होंने भाई के साथ रील बनाई, जिसमें दोनों इफ्तार का समय आते ही रोजा खोलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हिना खान ने अपनी स्टोरीज पर जिम के दौरान पसीने बहाते हुए भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए।

विज्ञापन

रोजलिन खान ने हिना को बनाया निशाना

इस पर रोजलिन खान ने हिना को बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कैंसर जैसे गंभीर रोग से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए 13-14 घंटे भूखा रहना बिल्कुल असंभव है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मुस्लिम रोजा बहुत मुश्किल होता है और इसे 13-14 घंटे बिना खाना और पानी के रखना आम इंसान के लिए भी मुश्किल है, लेकिन जब किसी को कीमोथेरेपी जैसी दवाइयां लेनी हो, तो इसे करना असंभव है। कैंसर मरीजों को पोषण और हाइड्रेशन की सख्त जरूरत होती है, ताकि शरीर में कोई दर्द न हो और मांसपेशियां कमजोर न हों।”

विज्ञापन

रोजा रखने को लेकर रोजलिन का निशाना 

रोजलिन खान ने आगे कहा कि वो इस साल भी रोजा नहीं रख रही हैं, क्योंकि उनकी सेहत इसे सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘कैंसर के मरीज को उचित आहार और हाइड्रेशन की जरूरत होती है और रोजा रखने से ये संभव नहीं हो पाता। अगर कोई कैंसर मरीज रोजा रखने का दावा करता है, तो ये मानवीय रूप से असंभव है।’

विज्ञापन

हालांकि हिना खान ने इस आलोचना पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके फैंस और समर्थक इस पर अपनी राय दे रहे हैं। हिना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के  जरिए रमजान के इस पाक महीने में अपने आस्थाओं और समर्पण को शेयर किया और उन्हें फैंस का भरपूर समर्थन मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ