Rozlyn Khan: अभिनेत्री रोजलिन खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। रोजलिन खान हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलती हैं और अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इस बीच अब रोजलिन खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के सपोर्ट में बात करती नजर आ रही हैं और कंगना रनौत पर तंज कस रही हैं। आइए जानते हैं कि रोजलिन खान ने क्या कहा?
रोजलिन ने वीडियो किया शेयर
रोजलिन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोजलिन कह रही हैं कि मैं आज जया बच्चन के बारे में बात कर रही हूं, जिन्हें बीते कई सालों से एक विलेन के तौर पर पेश किया जा रहा है। जया बच्चन एक सीनियर सीटिजिन हैं और पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी है। आज के समय में जया बच्चन एक पॉलिटिशियन भी हैं। अक्सर पॉलिटिशियन किसी भी ऐसे-वैसे व्यक्ति के साथ फोटो नहीं खिंचवाते हैं और मना कर देते हैं।
कंगना रनौत को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
रोजलिन ने आगे कहा कि उनकी एक जिम्मेदारी होती है, उनकी पार्टी की तरफ, ऐसे में अगर वो किसी गलत इंसान के साथ फोटो खिंचवा लेते हैं, जिसे वो जानते भी नहीं, तो ये उनके और उनकी पार्टी के लिए गलत हो सकता है। एक तरफ हम वुमेन सेफ्टी की बात करते हैं और दूसरी ओर कंगना रनौत जो खुद हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं, वो जया बच्चन के कपड़ों तक को लेकर टिप्पणी करती हैं।
हमें हैरान नहीं होना चाहिए- रोजलिन
रोजलिन ने कहा कि मैं आपको बताना चाहती हूं कि ये वही कंगना रनौत हैं, जो कभी अपने एक्स के बारे में बात करती हैं, तो कभी वो एक सीनियर आर्टिस्ट पर केस करती हैं और माफी मांगती हैं। कभी वो किसान महिला को 100-100 रुपये में बिकने वाली कहती हैं। मुझे लगता है कि ऐसे में अगर वो इस तरह की टिप्पणी करती हैं, तो आपको और मुझे बिल्कुल भी हैरान नहीं होना चाहिए।
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म मिली, तो…
रोजलिन ने कहा कि अगर कलको कंगना रनौत को अमिताभ बच्चन के साथ कोई फिल्म मिल जाती है, तो मैं उम्मीद कर रही हूं कि वो जया बच्चन से फिर से माफी मांग लेंगी। आज इतना कुछ कहने के बाद। उनका यू-टर्न लेना और कभी न्यूज में आना, मुझे लगता है कि मूड स्विंग जया बच्चन का कम और कंगना रनौत का ज्यादा होता है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं…’, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिन्हें असली गैंगस्टर के साथ करना पड़ा था काम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
54 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines