Tanushree Dutta Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर लोगों को बताया है कि घर पर ही उनका शोषण किया जा रहा है। उन्हें घर पर परेशान किया जा रहा है और अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। जल्द ही तनुश्री दत्ता इस मामले में अपना बयान भी दर्ज करवाएंगी। उन्होंने रोते हुए जिस तरह से ये वीडियो बनाया है, सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। इसी बीच अब एक्ट्रेस रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता के वीडियो पर रिएक्शन दिया है।
रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता पर लगाए आरोप
रोजलिन खान अक्सर हर कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखती हैं। टीवी से जुड़ी कंट्रोवर्सी हो या फिर फिल्मों से जुड़ी, उस पर रोजलिन खान की टिप्पणी आ ही जाती है। रोजलिन खान कभी हिना खान पर निशाना साधती हैं, तो कभी खुशी मुखर्जी पर। अब उन्हें एक नया टारगेट मिल गया है। इस बार वो तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका दावा है कि तनुश्री दत्ता ये सब ‘बिग बॉस’ के घर में शामिल होने के लिए कर रही हैं।
क्या ‘बिग बॉस’ के लिए खेला स्टंट?
रोजलिन खान ने अब तनुश्री दत्ता के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते उस पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मगरमच्छ के आंसू…! ये लो आ गई Me too वाली! मैडम अपनी PR टीम से बोलो ओशिवारा सीनियर अफसर बहुत अच्छे हैं। वो तुम्हारी प्रॉब्लम को सुलझा देंगे, तुम खुद रोज पुलिस स्टेशन में बैठी रहती हो। हम सभी तुम्हारे और खुशी मुखर्जी के लिए प्रार्थना करेंगे। दोनों एक ही PR कंपनी से हैं और इस साल इन्हें बिग बॉस मिल जाए।’
यह भी पढ़ें: Tanushree Dutta का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने, खुद के घर में शोषण की कही बात
रोजलिन ने की तनुश्री दत्ता को बैन करने की डिमांड
इतना ही नहीं इस मामले में रोजलिन खान ने उर्फी जावेद को भी लपेट लिया। उन्होंने आगे लिखा, ‘मीडिया इन लोगों को बैन करो, उर्फी ही ठीक है यार।’ अब मजाक-मजाक में रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता और खुशी मुखर्जी को बैन करने की मांग कर दी है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, लोग जानना चाहते हैं कि इस बार तनुश्री दत्ता के साथ क्या हुआ है? आपको बता दें, ऐसी भी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इस साल तनुश्री दत्ता बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। शायद इसी वजह से रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता पर पब्लिसिटी स्टंट खेलने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
34 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines