Rozlyn Khan Slams Nysa Devgan: काजोल की बेटी निसा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है और उनके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। निसा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू का लोगों को इंतजार है। दूसरी तरफ वो अपने लुक्स के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में अजय देवगन की बेटी निसा देवगन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में निसा देवगन को एक स्किन केयर क्लिनिक से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। वो मास्क लगाकर क्लिनिक से बाहर निकलीं और पैपराजी ने उनके वीडियो बना लिए।
निसा देवगन पर रोजलिन खान ने लगाया आरोप
अब इस वीडियो को एक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए निसा देवगन पर बड़ा आरोप लगाया है। आपको बता दें, सरेआम अजय देवगन और काजोल की बेटी पर इल्जाम लगाने वाली एक्ट्रेस रोजलिन खान हैं। अब रोजलिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निसा देवगन का क्लिनिक से बाहर आते हुए वीडियो शेयर किया है। इसके साथ रोजलिन खान ने कैप्शन में लिखा, ‘किसी ने देखा? वो एस्थेटिक क्लिनिक से बाहर आ रही है? भैया अब जो ऊपर वाला नहीं देता, वो डॉक्टर दे देता है।’ रोजलिन खान ने सरेआम निसा देवगन का मजाक बनाने के बाद लिखा, ‘मैं बहुत कुछ करवा चुकी हूं! ये ऑब्सेशन है।’
बढ़ते ऑब्सेशन पर रोजलिन ने कही ये बात
इतना कुछ कहने के बाद भी रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है। लोगों के बीच इस बढ़ते ऑब्सेशन पर उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर किया है। रोजलिन खान ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए लिखा, ‘ये आर्ट है या वेलिडेशन के लिए एक और स्क्रॉल? आज का एस्थेटिक वर्ल्ड सिर्फ आर्ट तक सीमित नहीं रह गया है- ये ऑब्सेशन के बारे में है। ब्यूटी को एडमायर नहीं किया जाता, इसे फास्ट फैशन की तरह कंज्यूम किया जाता है- एडिट और फिल्टर।
यह भी पढ़ें: Khushi Mukherjee के वल्गर वीडियो के बाद उठी अरेस्ट की डिमांड, Rozlyn Khan बोलीं- ‘हद पार हो गई’
टैलेंट छोड़ ट्रेंडिंग चेहरों के पीछे भाग रही सिल्वर स्क्रीन?
रोजलिन खान ने आगे लिखा, ‘सिल्वर स्क्रीन अब टैलेंट को चेज नहीं करती, ये ट्रेंडिंग चेहरों के पीछे भागती है। नेचुरल चार्म को बनावटी परफेक्शन और कॉस्टमेटिक इल्ल्युशन्स ने रिप्लेस कर दिया है। हमने खूबसूरती और विजिबिलिटी के बीच की लाइन को धुंधला कर दिया है और अब सिर्फ लाउड बॉडीज ही शाइन करती हैं।’ रोजलिन खान ने अब इस पर लोगों की राय भी पूछी है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines