Hina Khan Cancer Controversy: हिना खान का कैंसर रोजलीन खान के टारगेट पर है। रोजलीन लगातार हिना खान को लेकर विवादित बयान दे रही हैं। अब हिना ने भी इस मामले पर रिएक्शन दे दिया है और बिना नाम लिए रोजलीन को एटीट्यूड दिखा दिया है। हालांकि, इसके बाद भी रोजलीन रुक नहीं रहीं और वो लगातार हिना खान को लेकर पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब अपने इंस्टाग्राम पर रोजलीन खान ने फिर कुछ विवादित पोस्ट शेयर कर दिए हैं।
सुपर वुमन कहकर हिना खान का बनाया मजाक
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोजलीन खान ने पोस्ट शेयर कर काफी कुछ कहा है। रोजलीन खान ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, ‘#breastcancer
भैया ये तो रजनीकांत हो गई हैं… कैंसर इनको नहीं हुआ, ये कैंसर को हो गई! स्कूबा डाइविंग कोई मुद्दा नहीं है, बंजी जम्पिंग करवा लो। वो बाज से भी ऊंची उड़ान भर सकती है! इंडिया में हाल ही में एक सुपर वुमन पाई गई है, जिसे ट्रिपल नेगेटिव स्टेज 3 कैंसर था..।’
Hina Khan
हिना के लिए ‘सबसे बड़ा कैंसर अवॉर्ड’ शुरू करना चाहती हैं रोजलीन
रोजलीन ने आगे कहा, ‘हमें ‘सबसे बड़ा कैंसर अवॉर्ड’ शुरू करने की जरूरत है और ये इस महान लेडी को दिया जाना चाहिए… स्टेज 3 ट्रिपल नेगेटिव कैंसर से लाखों लोग पीड़ित हैं, लेकिन वो फल-फूल रही हैं।’ रोजलीन खान यहीं रुकी नहीं और उन्होंने हिना खान को लेकर एक और पोस्ट शेयर किया। रोजलीन ने सोशल मीडिया पर हिना का जमकर मजाक उड़ाया है। अपने अगले पोस्ट में तो उन्होंने हिना की तुलना रजनीकांत से करते हुए कटाक्ष किया है।
Rozlyn Khan
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty से हुई कौन-सी ‘मिस्टेक’? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर बोलीं- ‘मैं गलत थी…’
हिना पर कैंसर को ग्लैमराइज करने करने का लगा आरोप
रोजलीन ने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘दुनिया भर में लाखों लोग घातक बीमारी से पीड़ित हैं। नए मामले और मौतें हर साल बढ़ रही हैं! इंडिया में कैंसर को ग्लैमराइज करने के लिए पेड मीडिया को धन्यवाद।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने एक डॉल भी शेयर की है, जो पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। हाल ही में एक इवेंट में हिना भी ऐसी ही ड्रेस में नजर आई थीं। इसके साथ रोजलीन ने हिना को लेडी रजनीकांत का टैग दे दिया है।
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
58 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines