Hina Khan Cancer Controversy: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जंग के बीच एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं। एक्ट्रेस रोजलिन खान (Rozlyn Khan) लगातार हिना के कैंसर पर सवाल उठा रही हैं और हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी इस मामले में कूद पड़ी हैं। अंकिता की एंट्री के बाद रोजलिन खान के निशाने पर अब वो भी आ चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में हिना को सपोर्ट करते हुए अंकिता ने एक पोस्ट शेयर किया था और इसमें उन्होंने रोजलिन खान को चीप कह दिया था।
रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे पर किया पलटवार
अंकिता की इस हरकत के बाद अब रोजलिन खान का गुस्सा भड़क उठा है और उन्होंने अंकिता पर पलटवार कर दिया है। अंकिता लोखंडे को जवाब देते हुए उन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ को टारगेट किया है। अंकिता को सुनाने के लिए रोजलिन खान ने न सिर्फ उनकी शादी का मजाक बनाया, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर भी अंकिता पर संगीन आरोप लगा दिया। रोजलिन खान का पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं कि रोजलिन ने इस पोस्ट में क्या लिखा है?
अंकिता पर सुशांत की मौत का इस्तेमाल करने का लगा आरोप
रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे को लेकर कहा, ‘एक औरत जो अपने एक्स की मौत का इस्तेमाल बिग बॉस के लिए कर सकती है, वो मुझे चीपनेस के बारे में उपदेश दे रही है! कोई बड़ा सरप्राइज नहीं है… दोस्तों, मैंने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि कैसे ये टीवी एक्ट्रेसेस मेरे वीडियो को रीशेयर करने के लिए अपने फैन पेजों का इस्तेमाल कर रही हैं, मुझे हैरास कर रही हैं और ट्रोल कर रही हैं और अंकिता लोखंडे मेरे कैरेक्टर पर हमला करते हुए पब्लिक्ली आगे आई हैं। हिना का कैंसर, कैंसर है… मेरा कैंसर सिर्फ टाइम पास के लिए? मैं एक महिला को एक्सपोज कर रही थी और दूसरी मुफ्त में आ गई, लेकिन आइए उसे इग्नोर करें। अब वो मुझे कैंसर पर लेक्चर्स देगी, जबकि उसे खुद अपनी शादी बचाने के लिए सलाह की जरूरत है।
Rozlyn Khan
यह भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहे Anupamaa एक्टर Gaurav Khanna? Celebrity MasterChef में हुआ शॉकिंग खुलासा
हिना और अंकिता को लेकर रोजलिन ने दिया विवादित बयान
रोजलिन खान ने लिखा, ‘मेरी सोच, ये मेरे कैरेक्टर पर टिप्पणी करने के बजाय रियलिटी चेक लें। बहन, मेरे पास इस मामले में मेरा सपोर्ट करने के लिए सैकड़ों कैंसर सर्वाइवर्स हैं, बेहतर होगा कि आप झूठ के साथ अपनी बिरादरी का सपोर्ट करें। मैं लड़कियों की इस गैंग में और लोगों के शामिल होने का इंतजार कर रही हूं.. ग्रुपिज्म का सबसे अच्छा उदाहरण यहां जारी है.. देखो कौन बात कर रहा है..! ओह, क्या मुझे ऐसी महिलाओं पर रिएक्ट करना चाहिए? शेर बिल में चूहे की तरह छिपा हुआ है और कुत्ते भौंक रहे हैं।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines