Rozlyn Khan, Hina Khan: अभिनेत्री रोजलिन खान बीते कुछ टाइम से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रोजलिन और हिना खान की बातें सुनने को मिल जाती हैं। इस बीच रोजलिन खान ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। जी हां, रोजलिन खान ने हिना की मेडिकल रिपोर्ट्स इंटरनेट पर शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हिना खान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
रोजलिन ने शेयर किया पोस्ट
रोजलिन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। रोजलिन के पोस्ट में साफ लिखा है कि हिना खान को स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर नहीं है बल्कि हिना को स्टेज टू का कैंसर है। इसके अलावा रोजलिन ने रिपोर्ट्स भी शेयर की हैं। रोजलिन ने अपने पोस्ट से हिना खान को एक्सपोज कर दिया है।
हिना को किस स्टेज का कैंसर?
रोजलिन का ये पोस्ट सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है कि हिना खान को स्टेज टू का कैंसर है या फिर स्टेज तीन का। दरअसल, बीते साल हिना खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी थी कि उन्हें स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। हालांकि, अब रोजलिन के पोस्ट से लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।
रोजलिन ने क्या कहा?
गौरतलब है कि रोजलिन खान बीते कुछ टाइम से कह रही हैं कि जिस तरह से हिना खान ने लोगों को गुमराह किया है, वो गलत है। रोजलिन का कहना है कि हिना खान को स्टेज तीन का कैंसर नहीं है। साथ ही उन्होंने ये सवाल भी उठाए थे कि अगर हिना को स्टेज थ्री का कैंसर है, तो वो इतनी जल्दी कैसे सारी चीजें कर लेती हैं।
हिना खान के रिएक्शन का इंतजार
रोजलिन के इस पोस्ट पर अभी तक हिना खान ने कोई रिएक्ट नहीं किया है। अब देखने वाली बात होगी कि हिना खान इस पर किस तरह से रिएक्ट करती हैं और क्या कहती हैं? गौरतलब है कि हिना खान ने अब तक रोजलिन की किसी भी बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में अब वो इस पोस्ट को किस तरह से लेती हैं, ये भी देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें- Ayesha Jhulka के साथ भरे इवेंट में हुआ Oops मूवमेंट, इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines