Rozlyn Khan On Bigg Boss: एक्ट्रेस रोजलिन खान एक बेहद कंट्रोवर्शियल पर्सनालिटी हैं। वो अक्सर अपने बयानों से सेलिब्रिटीज का पर्दाफाश कर देती हैं। कभी वो किसी एक्ट्रेस पर आरोप लगाती हैं, तो कभी किसी पर सबके सामने सवाल उठा देती हैं। उनकी ये सब क्वालिटीज उन्हें एक परफेक्ट ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट बनाती है। ऐसे में एक इंटरव्यू में रोजलिन खान से इस शो को लेकर सवाल भी किया गया। रोजलिन खान से पूछा गया कि क्या आने वाले वक्त में वो ‘बिग बॉस’ करना चाहेंगी?
रोजलिन खान ने किया ‘बिग बॉस’ करने से इंकार?
इस सवाल के जवाब में रोजलिन खान ने पहले कहा कि अब उनकी लाइफ स्टाइल बदल गई है। उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना है? वो सब उन्हें ‘बिग बॉस’ में नहीं मिलेगा। रोजलिन खान ने आगे कहा कि उनकी जो पर्सनल लाइफ है, मतलब कैंसर वाली चीजें, अगर वो दुनिया के सामने रखती हैं तो एक अच्छे प्लेटफॉर्म पर रखेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘बिग बॉस’ की एक बड़ी ऑडियंस है, तो जब तक वो उस पर इन्वेस्ट नहीं करना चाहते और जब तक वो पैसे नहीं देंगे, वो ये शो नहीं करेंगी। वो अपने इस फैसले पर अडिग हैं।
अपने राज के बदले मेकर्स से वैसे वसूलना चाहती हैं रोजलिन
रोजलिन खान ने आगे कहा- ‘जब एक कैंसर सर्वाइवर अपनी लाइफ को पूरी दुनिया के सामने रखता है, जिसमें वो बताता है कि आज वो कहां से फिजिकली डैमेज है? वो बताता है कि वो क्या नहीं कर पाता है? मेरी दिन-रात, सुबह-शाम में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो सबके सामने आ जाएंगी। तो उस चीज को सामने रखने से पहले क्या मैं पैसे वसूल नहीं करूंगी पूरे? मैंने अपनी लाइफ का बहुत छुपकर रखा हुआ है। मैं जैसे आती हूं, वो एक दिखावा है। मैंने एक चद्दर ओढ़ रखी है, लेकिन मैं बिग बॉस में जाती हूं तो मेरी चीजें खुलकर आएंगी।’ एक्ट्रेस ने कहा कि सुबह उठकर वो कमजोर मेहसूस करती हैं और अगर उनसे कहा जाए कि सफाई कर लो, तो उनसे ये सब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: ‘खतरों’ से खेलने के बाद Bigg Boss 19 में हिस्सा लेगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस? शो पर क्या है लेटेस्ट अपडेट
पैसे मिलने पर क्या करेंगी रोजलिन खान?
रोजलिन खान ने आगे कहा कि अगर ‘बिग बॉस’ ये सब चीजें ऑडियंस के सामने लाना चाहते हैं, तो जब तक वो उन्हें पैसे नहीं देते, वो ये नहीं करेंगी। रोजलिन खान का कहना है कि उनका फंडा क्लियर है, ‘अगर आपको स्टेज 4 कैंसर पर TRP चाहिए, तो मुझे पैसे दो।’ इन पैसों से एक्ट्रेस अपनी दवाइयों का खर्चा उठाना चाहती हैं। अगर उन्हें अच्छा अमाउंट मिलता है, तो वो अपना NGO शुरू करना चाहती हैं। यानी उनकी ‘बिग बॉस’ से सिर्फ एक ही शर्त है- पैसे।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
9 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
11 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
14 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
17 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines