Rozlyn Khan, Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अपने कैंसर को लेकर इस वक्त जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हिना को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री रोजलिन खान भी चर्चा में हैं। रोजलिन खान ने हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं, जिनका जवाब अभी तक हिना ने नहीं दिया है। इस बीच अब रोजलिन खान ने News24 से भी खास बातचीत की। इस दौरान रोजलिन ने क्या कहा?
रोजलिन खान ने क्या कहा?
News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में रोजलिन खान ने हिना खान पर बात करते हुए कहा कि हिना खान सिर्फ हमदर्दी के लिए ऐसा कर रही है। रोजलिन ने कहा कि अगर हिना खान की सर्जरी 15 घंटे तक हुई थी, तो वो इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गई? रोजलिन ने ये भी कहा कि कौन-सी सर्जरी 15 घंटे की होती है? साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो वो इतनी स्पीड से कैसे रिकवर हो गई?
रेडिएशन के बाद डांस शो में कैसे गई?
इसके आगे बात करते हुए रोजलिन ने कहा कि जब मेरा ट्रीटमेंट हुआ था, तब मैं घर आकर ब्रा तक नहीं पहन पाती थी क्योंकि स्किन जलने लगती है और हमे बहुत आरामदायक कपड़े पहनने होते हैं, लेकिन हिना खान रेडिएशन के बाद डांस शो में कैसे गई? इतना ही नहीं बल्कि रोजलिन ने ये भी कहा कि हिना का इतनी जल्दी ठीक होना किसी चमत्कार के जैसा है।
हिना ने क्यों नहीं दिया जवाब?
रोजलिन ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं ये नहीं कर रही हूं कि उन्हें कैंसर नहीं है बल्कि मैं बस उनसे जानना चाहती हूं कि अगर इतनी सारी चीजें हैं, तो आप जवाब दें, लेकिन रोजलिन ने सवालों पर अभी तक हिना खान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में अब अंकिता लोखंडे और राखी सावंत भी कूद गई हैं।
2024 में दी थी कैंसर की जानकारी
जी हां, हाल ही में अंकिता और राखी ने भी रोजलिन पर तंज कसा और रोजलिन ने इसका बेहद करारा जवाब भी इन दोनों को दिया है। गौरतलब है कि हिना खान ने बीते साल यानी 2024 में कहा था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इसके बाद हिना अक्सर ही अस्पताल से अपनी फोटोज शेयर करती नजर आईं। हालांकि, गौर करने वाली बात ये भी है कि हिना ने अब तक रोजलिन के सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया है?
यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni की गुरु से मिलने पहुंचे Rajkummar Rao, महाकुंभ से वायरल हुईं तस्वीरें
संबंधित खबरें
वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
17 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
18 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
21 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
22 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
23 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
23 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoLIVE: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines