Rozlyn Khan, Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान बीते कुछ दिनों से खूब चर्चा में चल रही हैं। बीते साल यानी 2024 में हिना खान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें हिना ने खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। बीच-बीच में हिना ने अस्पताल से अपनी फोटोज भी शेयर की हैं। इस बीच अब अभिनेत्री और यूट्यूबर रोजलिन खान ने हिना खान पर फिर से तंज कसा है। आइए जानते हैं कि हिना को लेकर अब उन्होंने क्या कहा?
रोजलिन खान ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में filmymantramedia को दिए एक इंटरव्यू में रोजलिन खान ने हिना खान के कैंसर के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिना ने कहा था कि उनकी सर्जरी सात से आठ घंटे में होनी थी। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि वो कैंसर के बारे में अवेयरनेस फैला रही हैं, लेकिन आज तक अवेयरनेस के बारे में उन्होंने एक शब्द भी नहीं बताया।
सर्जरी कौन-से टाइप की हुई है?
रोजलिन खान ने आगे कहा कि सर्जरी कौन-से टाइप की हुई है? कीमोथेरेपी में कौन-से इंजेक्शन दिए गए हैं? और रेडिएशन कितनी हुई है? कुछ भी नहीं बताया, वो बस अपने फैंसी फोटोज पोस्ट करती हैं। अब रोजलिन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर भर-भरकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि कौन हैं ये, जो ये सब बोल रही है?
यूजर्स ने किए कमेंट्स
दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि जब तक खुद पर नहीं बीतेगी, तब तक लोगों को समझ में नहीं आता कि सामने वाला किस चीज से गुजर रहा है? तीसरे यूजर ने कहा कि काश ऐसा होता कि उसे कैंसर ना होता। एक और यूजर ने कहा कि पागल हो आप। एक अन्य ने कहा कि हां, अपनी बीमारी का ड्रामा कौन करता है? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
हिना खान के कैंसर पर सवाल
गौरतलब है कि इसके पहले भी रोजलिन खान ने हिना खान के कैंसर पर सवाल उठाए थे। जी हां, रोजलिन ने हिना खान के कैंसर इलाज को भी आलोचना का शिकार बनाया था। रोजलिन ने कहा था कि हिना खान हमदर्दी बटोर रही है। रोजलिन की बात करें तो वो एक इंडियन यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं। रोजलिन के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- 1 घंटा 45 मिनट की इस कहानी में उलझी पुलिस, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी फिल्म का क्लाइमैक्स खोलेगा सारे राज
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
10 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
11 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
12 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
15 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
15 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
16 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines