हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rozlyn Khan ने Navjot Singh Sidhu की वाइफ के कैंसर पर उठाए सवाल, Hina Khan पर भी कस चुकी हैं तंज

Rozlyn Khan: अभिनेत्री और यूट्यूबर रोजलिन खान ने अब नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ के कैंसर पर भी सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं कि अब रोजलिन का क्या कहना है?

विज्ञापन
Rozlyn Khan

Rozlyn Khan: अभिनेत्री और यूट्यूबर रोजलिन खान ने कुछ दिनों पहले टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान के कैंसर पर सवाल उठाए थे। हाल ही में भी रोजलिन ने हिना के कैंसर पर तंज कंसा। इस बीच अब रोजलिन ने हिना के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ के कैंसर पर भी सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं कि अब रोजलिन का क्या कहना है?

नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ

दरअसल, रोजलिन खान ने filmymantramedia को दिए एक इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ नवजोत कौर के कैंसर पर बात करते हुए कहा कि पहले मैंने सिद्धू पाजी को देखा कि वो अपनी वाइफ के लिए कहते हैं कि उनकी वाइफ को स्किन डीप कैंसर था, स्टेज 4 कह रहे थे। रोजलिन ने आगे कहा कि उनके मुंह से एक शब्द निकला जो मैंने पकड़ लिया।

क्या बोलीं रोजलिन?

रोजलिन ने कहा कि सिद्धू पाजी ने कहा था कि उनकी वाइफ का कैंसर स्किन तक चला गया था। रोजलिन ने कहा कि जो कैंसर स्किन तक जाता है, वो स्टेज तीन का कैंसर होता है और स्टेज 4 नहीं है। रोजलिन ने कहा कि कुछ-कुछ चीजें उनके मुंह से निकलती हैं ना तो मैं वहीं पकड़ लेती हूं।

विज्ञापन

 

कैंसर के कई ग्रुप्स ज्वाइन किए हुए हैं

रोजलिन ने कहा कि मैंने कैंसर को बहुत करीब से देखा है और मैं आमने-सामने बैठी हूं। मैंने कितने कैंसर के मरीजों के साथ बात की है। अगर आप मेरा इंस्टाग्राम देखोगे, तो मुझे लगता है कि 70-80 मरीज होंगे, जिनके साथ मेरी रेगुलरली बात होती रहती है। मैंने कैंसर के कई ग्रुप्स भी ज्वाइन किए हुए हैं। अगर किसी को कभी कोई परेशानी होती है, तो मेरे डॉक्टर्स खुद मेरा नंबर पास ऑन करते हैं कि ये स्टेज 4 वाली है, देखो कैसे जी रही है अपनी लाइफ?

हिना खान के कैंसर पर सवाल

गौरतलब है कि रोजलिन खान बीते कुछ टाइम से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ टाइम पहले रोजलिन ने हिना खान के कैंसर पर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं बल्कि रोजलिन ने हाल ही में भी filmymantramedia को दिए एक इंटरव्यू में हिना खान के कैंसर के बारे में बात की।

विज्ञापन

चर्चा में रहती हैं हिना खान 

इस दौरान रोजलिन ने कहा कि वो कैंसर के बारे में अवेयरनेस फैला रही हैं, लेकिन आज तक अवेयरनेस के बारे में उन्होंने एक शब्द भी नहीं बताया। इसके अलावा भी रोजलिन ने कई बातें कही। गौरतलब है कि हिना खान ने बीते साल बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। हालांकि, हिना अक्सर अस्पताल से अपनी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni को किसने दिए थे 2 लाख रुपये? महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देने के बाद किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola