Khushi Mukherjee Video Controversy: खुशी मुखर्जी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। पिछले कुछ दिनों से खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके आउटफिट दिन पर दिन पहले से ज्यादा रिवीलिंग होते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जो ना सिर्फ देखने में लोगों को भद्दी लगी, बल्कि एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी उसमें खुद बेहद अनकंफर्टेबल नजर आईं। इस ड्रेस में ऊप्स मोमेंट से बचने के लिए खुशी पैपराजी के सामने इसे पकड़कर चलती हुई दिखाई दी थीं।
खुशी मुखर्जी के भद्दे कपड़ों पर हुआ बवाल
वहीं, अब उनकी इस ड्रेस पर बवाल मचा हुआ है। लोग तो खुशी मुखर्जी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर ही रहे हैं, साथ ही अब अरेस्ट की डिमांड भी उठने लगी है। एक्ट्रेस रोजलिन खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अब खुशी मुखर्जी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खुशी उसी ड्रेस में पैपराजी के सामने अपनी कार में बैठती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो देखने में बेहद ही वल्गर है और अब खुशी की इस हरकत के खिलाफ रोजलिन खान ने आवाज उठाई है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर अरेस्ट की मांग की है।
रोजलिन खान ने की अरेस्ट की मांग
रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लिमिट से आगे जा रहा है, मेन कल्प्रिट्स को गिरफ्तार करें.. जो आईडिया के पीछे है। अगर कोई सोसाइटी में अश्लीलता फैला रहा है, तो इन धाराओं के तहत लीगल एक्शन लिया जा सकता है:
आईपीसी धारा 292 – अश्लील सामग्री की बिक्री या वितरण
आईपीसी धारा 293 – नाबालिगों को अश्लील सामग्री की बिक्री
आईपीसी धारा 294 – पब्लिक प्लेस पर अश्लील एक्ट या गाने
आईटी एक्ट सेक्शन 67-सी
ऑनलाइन अश्लील कंटेंट प्रकाशित या प्रसारित करना।’
यह भी पढ़ें: The Traitors में Apoorva Mukhija किससे हुईं डिस्ट्रैक्ट? एक कंटेस्टेंट के कारण भूल गईं गेम
फलक नाज भी लगाई थी फटकार
अब रोजलिन खान ने तो इस मामले में लीगल एक्शन की डिमांड कर दी है। उनकी बात पर गौर किया जाता है या नहीं, ये तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल खुशी मुखर्जी का वीडियो तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें, रोजलिन खान के अलावा कई और सेलेब्स खुशी मुखर्जी के पहनावे पर सवाल खड़े कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस फलक नाज का नाम भी शामिल है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines