Rozlyn Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस रोजलिन खान का चौथे स्टेज के कैंसर का इलाज चल रहा है। रोजलिन खान आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों को कैंसर से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्हें अवेयर करती हैं। हाल ही में रोजलिन खान ने अपने इलाज एक दौरान के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। एक्टेस ने बताया था कि जिंदगी कितनी अनप्रिडिक्टेबल है और उनके साथ क्या-क्या हो रहा है। अब रोजलिन खान का नया पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उन्होंने अपना नाम बदल लिया है।
रोजलिन खान ने बदलकर क्या रखा अपना नाम?
इस नाम को बदलने की वजह क्या है? और उनके इस फैसले का कनेक्शन कैंसर से कैसे है? रोजलिन ने अपने हालिया पोस्ट में सब कुछ खुलकर बताया है। रोजलिन खान ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा, ‘हर बार जब मैं हॉस्पिटल बैंड पहनती हूं, वो मुझे याद दिलाता था- जिंदगी ने मुझे मेरे सबसे रॉ वर्जन में ला दिया है। दर्द, कीमो, कई सर्जरी… इनमें से किसी ने भी ग्लैमर, फेम या स्टेज नामों की परवाह नहीं की। रोजलिन वो नाम था जिसके साथ मैंने परफॉर्म किया, लेकिन रेहाना… रेहाना वो है जिसने दर्द को सहन किया है।’
कैंसर कैसे बना रोजलिन के नाम बदलने की वजह?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं हमेशा से वो थी जिसने कभी अपनी सच्चाई को फिल्टर नहीं किया, तो मैं ऐसे नाम के पीछे क्यों छिप रही थी, जो मेरा था ही नहीं? कैंसर के बाद, मैं सिर्फ ठीक नहीं हुई- मैं जाग गई हूं। मुझे अहसास हुआ कि मुझे अब सर्वाइवल के लिए परफॉर्म करने की जरूरत नहीं है। रेहाना पर वापस जाना, घर वापस जाने जैसा मसहूस होता है। जिंदगी का ये दूसरा चांस मेरा असली नाम, असली मैं डिजर्व करता है। रोजलिन खान ने इसके अलावा अस्पातल से एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उनका हाथ नजर आ रहा है जिसपर बैंड बंधा हुआ है। इस बैंड पर रोजलिन खान नहीं, बल्कि रेहाना खान लिखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: सरकार ने बैन किए जिसके गाने, उस मशहूर हरियाणवी सिंगर को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर
कैंसर ने बदली एक्ट्रेस की सोच
रोजलिन खान का सोशल मीडिया देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें इस जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए कई अहसास हो रहे हैं। नाम बदलने से पहले एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि पहले उनके लिए लुक्स कितने मायने रखते थे। वो कहा करती थीं कि अगर उनका एक इंच भी फैट बढ़ा तो वो मरना पसंद करेंगी, जबकि आज उनका 14 किलो वजन बढ़ चुका है। रोजलिन के लिए लुक्स सब कुछ हुआ करते थे और अब इस बीमारी से लड़ते हुए वो अपने लुक्स गवा चुकी हैं। अब वो समझ गई हैं कि जिंदगी लुक्स से कहीं ज्यादा जरूरी है। उनके पोस्ट देखकर फैंस भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
20 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines