Rozlyn Khan Troll Hina Khan: हिना खान के कैंसर पर तो अब तक रोजलिन खान सवाल उठा ही रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस की शादी पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से रोजलिन खान एक्ट्रेस हिना खान की शादी को लेकर पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब रोजलिन खान ने एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके सोशल मीडिया पर आग उगली है। इस बार तो हिना खान के साथ-साथ बाकी टीवी इंडस्ट्री भी उनके निशाने पर आ गई है। रोजलिन खान ने टीवी आर्टिस्ट्स पर कैंसर का मजाक बनाने के संगीन आरोप लगाए हैं।
रोजलिन खान बोलीं कैंसर का मजाक बनाने में बिजी टीवी आर्टिस्ट्स
रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘टीवी आर्टिस्ट्स कैंसर का मजाक बनाने में बिजी हैं- PR पर पैसा खर्चने के बजाय, इसे असली कैंसर पेशेंट की मदद के लिए इस्तेमाल क्यों नहीं करते, जिन्हें इसकी जरूरत है?’ रोजलिन खान ने हिना खान को ट्रोल करते हुए भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘TNBC (Triple-Negative Breast Cancer) अग्रेसिव है, लेकिन कई महिलाएं कीमो, सर्जरी और रेडिएशन के बाद पूरी तरह से ठीक हो जाती हैं।’
अग्रेसिव कैंसर पर रोजलिन खान ने दी जानकारी
रोजलिन खान ने आगे बताया, ‘फर्टिलिटी कीमोथेरेपी से प्रभावित हो सकती है, खासकर जब आपकी उम्र 35 साल से ज्यादा है या आप गहन उपचार करवा चुके हैं। लेकिन ऐसे टेस्ट हैं (जैसे AMH लेवल्स) जो ट्रीटमेंट के बाद आपके फर्टिलिटी स्टेटस का आकलन करने में मदद करते हैं। कुछ महिलाएं ट्रीटमेंट से पहले अपने एग्स या एम्ब्रोज को फ्रीज कर देती हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं किया, तो भी कुछ मामलों में नैचुरली कंसीव करना पॉसिबल है। डॉक्टर आमतौर पर प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए ट्रीटमेंट के बाद 2-5 साल तक इंतजार करने की सलाह देते हैं, खासकर अग्रेसिव कैंसर में, ताकि दोबारा ना होने के रिस्क को कम किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने अपने बर्थडे पर खुद को दिया तोहफा, जिंदगी में जोड़ा ये खास ‘मंत्र’
रोजलिन ने हिना पर लगाया शो के लिए शादी करने का आरोप
रोजलिन खान ने हिना को टारगेट करते हुए लिखा, ‘लेकिन अगर कोई टीवी शो करना हो तो शादी कर सकते हैं और अगर कोई फैमिली शो हो, जहां मां-बाप और बच्चे की जरूरत हो, तब भी आप इस महिला को पहले से कॉन्टेक्ट करें! जनता से मेरी एक ही रिक्वेस्ट है कि कैंसर पर जान लें, वरना लोग आपको उल्लू बनाते रहेंगे। स्टेज 3 ट्रिपल नेगेटिव इतनी जल्दी ठीक नहीं होता, टाइम आपको बताएगा या बेहतर होगा कि आप अपनी जानकारी के लिए प्लीजऑन्कोलॉजिस्ट से बात करें।’
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 hr agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines