Rozlyn Khan Slams Hina Khan: एक्ट्रेस हिना खान पर काफी समय से गंभीर आरोप लग रहे हैं। हिना खान के कैंसर को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल उठाने वाली कोई और नहीं बल्कि खुद एक कैंसर सर्वाइवर हैं। एक्ट्रेस रोजलिन खान जिन्हें स्टेज 4 का ब्रेस्ट कैंसर है, वो लगातार हिना खान के कैंसर को लेकर टिप्पणियां करती हुई नजर आ रही हैं। रोजलिन खान काफी समय से दावा कर रही हैं कि हिना ने लोगों को बेवकूफ बनाया है और अपने कैंसर की झूठी स्टेज बताई है। ऐसे में अब एक बार फिर रोजलिन खान ने हिना खान के खिलाफ आवाज उठाई है।
रोजलिन खान ने फिर हिना पर उठाए सवाल
आपको बता दें, पहले जब रोजलिन खान ने हिना खान को निशाने पर लिया था, तो काफी विवाद हो गया था। हिना ने डायरेक्टली तो कुछ नहीं किया था, लेकिन इस मामले पर उनके रिएक्शन और क्रिप्टिक पोस्ट सामने नहीं आए थे। साथ ही हिना खान ने खुद को सही ठहराने के लिए भी कोई सबूत पेश नहीं किए और ना ही कोई सफाई दी। ऐसे में अब एक बार फिर रोजलिन खान ने सोशल मीडिया पर हिना खान को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने एक बार फिर हिना को लेकर एक पोस्ट लिखा है।
रोजलिन ने किया हिना के कैंसर की मेडिकल रिपोर्ट होने का दावा
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोजलिन खान ने एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘इन फालतू पीआर की वजह से मैंने एक असली कैंसर से जुड़ी गलत जानकारी के खिलाफ आवाज उठाई थी और लोगों को लगा कि ये एक पीआर स्टंट था? मेरे पास उस टीवी आर्टिस्ट की मेडिकल रिपोर्ट है, जिसने अपने कैंसर स्टेज के बारे में झूठ बोला है? आप सभी जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रही हूं, भाई मैं स्टेज 4 पर होकर आज भी हफ्ते में दो बार हॉस्पिटल जाती हूं और ये मेरे से एक स्टेज अगर पीछे थी, तो डबल मास्टेक्टॉमी के ठीक बाद स्कूबा डाइविंग कर ली? डेली ट्रैवल कर रही है, रोज रखकर जिम कर लिया, मतलब कैंसर ना हुआ मजाक हो गया?’
यह भी पढ़ें: सिंगर Millind Gaba के ट्विन्स की पहली झलक आई सामने, प्यार से निहारते दिखे Harsh Beniwal
रोजलिन ने सोशल मीडिया पर लोगों को किया सतर्क
रोजलिन खान ने आगे लिखा, ‘वही अस्पताल, वही डॉक्टर। यहां तक कि मैंने इंडिया में उपलब्ध सबसे महंगी कीमो का इस्तेमाल किया क्योंकि मैं तो निकल लेती अगर बेस्ट ट्रीटमेंट नहीं होता… तो दोस्तों ये होता है आपके साथ कौन लोग हैं… अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें..!’ अब रोजलिन खान ने एक बार फिर बिना नाम लिए हिना खान से सीधा पंगा ले लिया है। उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसे देखकर लग रहा है जल्द ही एक बड़ी कंट्रोवर्सी होने वाली है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
17 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
19 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
19 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
20 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
21 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
22 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines