Ronit Roy Birthday: इस बड़े सुपरस्टार के बॉडीगार्ड थे रोनित रॉय, इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर ने रातों-रात बना दिया था स्टार

Ronit Roy Birthday: एक समय था जब टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्‍टर रोनित रॉय एक बड़े सुपरस्टार के बॉडीगार्ड हुआ करते, जिसके बाद एक इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर ने रातों-रात एक्टर की जिंदगी ही बदल कर रख दी।

Ronit Roy Birthday

Ronit Roy Birthday

Ronit Roy Birthday: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्‍टर रोनित रॉय आज 11 अक्‍टूबर को अपना 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 अक्‍टूबर, 1965 में नागपुर में हुआ था। रोनित रॉय (Ronit Roy Birthday) को छोटे पर्दे का अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी कहा जाता है। रोनित रॉय को इंडस्ट्री में करीबन 31 से 32 साल हो चुके हैं, जिसके दौरान उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज के समय में रोनित रॉय की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से की थी।

विज्ञापन

इसके बाद एक्टर ने अपनी पहली फिल्म से दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद जब उनको फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे तब उन्होंने फिल्मों को रिजेक्ट करना शुरु कर दिया और उनके करियर का ग्राफ धीरे-धीरे गिरने लगा। अपने एक इंटरव्य में एक्टर ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए थे, जो काफी हैरान करने वाले थे।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cxx4KRGMSZK/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

Aamir Khan के बॉडीगार्ड हुआ करते थे Ronit Roy

अपने एक इंटरव्यू के दौरान रोनित रॉय (Ronit Roy) ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दो साल तक आमिर खान (Aamir Khan) के बॉडीगार्ड के तौर पर काम किया था, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था’। रोनित ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि ‘आमिर अपने काम को लेकर कड़ी मेहनत किया करते थे और आज भी करते हैं और वो भी उनके कदमों पर चलने की कोशिश किया करते थे और आज भी करते हैं’।

विज्ञापन

इस प्रोड्यूसर ने बना दिया था Ronit Roy को स्टार

लगातार करियर का ग्राफ गिरने के बाद रोनित रॉय की जिंदगी में एक ऐसी प्रोड्यूसर की एंट्री हुई, जिसके उनकी जिंदगी बदल कर रख दी। ये कोई प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) थी, जिनहोंने एक्टर को अपने फेमस टीवी शो ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में मुख्‍य किरदार के तौर पर साइन किया था, जिसने रोनित को रातों-रात स्टार बना दिया था। आज के समय में एक्टर कई हिट फिल्मों और टीवी शो में नजर आते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ