Romantic Bollywood Movies: मानसून चल रहा है और इस मौसम में अक्सर लोगों कोरोमांटिक फिल्में देखना काफी पसंद आता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको भी हमारी बताई हुई 5 फिल्में देखनी चाहिए, जिन्हें देखने के बाद आपको भी लगेगा कि आपने सही फैसला लिया है। ये फिल्में न सिर्फ आपको एंटरटेन करेंगी बल्कि आपको इस सीजन को और भी एन्जॉय करने में मदद करेंगी।
हाफ गर्लफ्रेंड
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आपको इस मानसून सीजन में जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री आपका भी दिल पिघला देगी। अर्जुन जिस तरह से अपनी हाफ गर्लफ्रेंड के प्यार में दीवाने होते हैं और जिस तरह फिल्म में गानों से साथ रोमांस उभरता है वो आपको जरूर पसंद आएगा। बारिश में भीगती हुई श्रद्धा को देखने का चांस आपको मिस नहीं करना चाहिए।
आशिकी 2
बारिश हो और श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का जैकेट वाला सीन याद न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में आपको एक बार फिर इस मानसून वो रोमांटिक सीन एन्जॉय करना चाहिए जो फिल्म ‘आशिकी 2’ में दर्शाया गया था। इन दोनों की लव स्टोरी अधूरी होकर भी पूरी थी। ये फिल्म भी मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट की है। इसमें आपको भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा।
शिद्दत
सनी कौशल और राधिका मदान की फिल्म ‘शिद्दत’ अगर आपने देख लिया तो आप इसके फैन हो जाएंगे। ये एक ऐसी लव स्टोरी है जो सिर्फ फिल्मों में ही मिल सकती है। इस फिल्म में लड़का प्यार में इस तरह अपनी शिद्दत दिखता है कि उसे न अपना होश रहता है और न ही अपनी जान का। सिर्फ अपने प्यार से मिलने के लिए वो कभी समंदर में तैरते हुए जाता है तो कभी हवाई जहाज के नीचे बैठकर अपनी जान गवा देता है।
जब वी मेट
करीना कपूर और शाहिद कपूर की मोस्ट रोमांटिक फिल्म ‘जब वी मेट’ तो सभी की फेवरेट है। इस फिल्म में शाहिद और करीना का रोमांस, इनकी केमिस्ट्री इतना धमाकेदार है कि आज भी लोग उसी समा में खो जाना चाहते हैं। इस फिल्म की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है। इम्तियाज अली ने एक ऐसी लव स्टोरी दी है जिसका रंग समय के साथ कभी फीका नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Aman Sehrawat खाली समय में क्या करते हैं? जवाब सुन Dilip Joshi ने कहा शुक्रिया
कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह तो हर किसी ने देखी होगी। ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तो काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। एक ऐसा बॉयफ्रेंड जो अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ उठता है वो लोगों को पसंद नहीं आया। लेकिन ये भी सच है कि प्रीति और कबीर का रोमांस भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में आप एक बार फिर इस फिल्म को देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
19 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
23 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 day agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines