Rohman Shawl, Sushmita Sen: इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर खूब बातें हो रही हैं। जी हां, एक अवॉर्ड इवेंट में दोनों को साथ देखा गया, तो दोनों के साथ में होने की खबरों को हवा मिल गई। हालांकि हाल ही में सुष्मिता सेन ने इन सभी रूमर्स को खारिज करते हुए कहा कि उनकी लाइफ में कोई नहीं है। इस बीच अब रोहमन शॉल ने भी एक्ट्रेस संग अपने कनेक्शन को लेकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा?
रोहमन शॉल का खुलासा
दरअसल, इस बारे में बात करते हुए रोहमन शॉल ने कहा कि हम लोग छह साल से साथ हैं और इसमें ऐसा क्या नया है? उन्होंने कहा कि हम हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। हालांकि हाल ही में जब सुष्मिता सेन, रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में नजर आई थी, तो उन्होंने अपने रिलेशन की खबरों के बारे में बात की थी।
सुष्मिता की लाइफ में कोई भी नहीं
इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि आज अगर हम यहां बैठकर ये बात कर ही रहे हैं, तो मैं बता देती हूं कि मेरी लाइफ में कोई पुरुष नहीं है और मैं पिछले कुछ टाइम से सिंगल ही हूं। सुष्मिता ने आगे कहा कि हां, मेरी लाइफ में कुछ बेहद कमाल के लोग हैं, जो मेरे अच्छे दोस्त हैं।
अवॉर्ड इवेंट में साथ आए नजर
बता दें कि हाल ही में सुष्मिता सेन को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग देखा गया था। इस दौरान रोहमन बेहद शानदार तरीके से एक्ट्रेस का ख्याल रखते नजर आए। जैसे ही लोगों की नजर इस वीडियो पर पड़ी, तो इंटरनेट पर दोनों के बारे में खूब चर्चा हुई। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए।
यूजर्स में हुई थी चर्चा
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या दोनों का पैचअप हो गया है। तीसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों की जोड़ी कमाल की है। एक और यूजर ने लिखा कि रोहमन बहुत ही केयरिंग और स्वीट है। एक अन्य ने कहा कि रोहमन बहुत ध्यान रख रहा है। एक और ने लिखा कि क्यूट जोड़ी। लोगों ने इल तरह का रिएक्शन इस वीडियो पर दिया। हालांकि सुष्मिता साफ कर चुकी हैं कि उनकी लाइफ में अभी कोई नहीं है।
यह भी पढ़ें- Tishaa Kumar Funeral: बारिश के दौरान दिग्गज एक्टर की बेटी का अंतिम संस्कार, आंसुओं में भीगे दिखे ये बॉलीवुड सेलेब्स
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटरों में खुलासे, जानें क्यों किया था हमला?
8 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines