हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'इट्स डन ब्रो …', ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान तो सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी; कही ये बात

Rohit Shetty Supports Salman Khan: सलमान खान ने बिग बॉस 20 में ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है. वहीं अब बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सलमान खान के इस अंदाज को काफी पसंद किया है. सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा.

विज्ञापन
सलमान खान के सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी (Photo Credit- Instagram)

Rohit Shetty Supports Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर ने हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को आड़े हाथ लिया. इस दौरान सलमान खान इतने गुस्से में आ गए की उन्होंने सिर पर पहनी हैट भी फेंक दी और अपनी टीशर्ट भी उतार दी. वहीं अब बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सलमान खान को सपोर्ट किया है. रोहित शेट्टी ने सलमान खान के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और ट्रोलर्स की क्लास लेने के लिए उन्हें प्यार भी भेजा. सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर रोहित शेट्टी ने क्या कुछ कहा.

रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की ‘बिग बॉस 20’ वाली पोस्ट को शेयर किया है. इसमें सलमान खान अपने टीशर्ट निकलते नजर आ रहे हैं. साथ ही बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स सलमान खान के लिए तालियां भी बजाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को jiohotstar ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था और अब रोहित शेट्टी ने भी सेम वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक बार फिर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैप्शन ने खींचा ध्यान

रोहित शेट्टी ने वीडियो का कैप्शन भी मजेदार लिखा है. कैप्शन में रोहित शेट्टी ने लिखा, ‘डियर ट्रोलर्स, इट्स डन ब्रो.’ सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी का ये वीडियो सुर्खियों में आ गया है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में सलमान खान के फंस भी कमेंट कर रहे हैं और सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं. Jiohotstar ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है. कमेंट में उन्होंने लिखा, ‘प्रेम हमेशा जीतता है.’

विज्ञापन

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को होस्ट कर रहे हैं रोहित शेट्टी

बता दें इन दिनों रोहित शेट्टी कलर्स टीवी के ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में टीवी के जाने-माने सितारे स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस शो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. रोहित शेट्टी के साथ कंटेस्टेंट्स को फनी अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं दूसरी ओर सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगते नजर आते हैं. वहीं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स का गेम फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola