हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

‘सिंबा’ और 'सूर्यवंशी' पर रोहित शेट्टी का बड़ा ऐलान, बोले-दोनों का सीक्वल बनेगा

रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स अब सिंबा और सूर्यवंशी के सीक्वल्स के साथ और भी बड़ा होने जा रहा है। फिल्ममेकर ने नए और पुराने किरदारों के साथ और भी फिल्मों की योजना का खुलासा किया।

विज्ञापन

फैंस के लिए अच्छी खबर है कि रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स अब और बड़ा होने जा रहा है। सिंघम,सिंबा, और सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्मों के बाद, फिल्ममेकर ने हाल ही में इस फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में बात की। रोहित ने यह पुष्टि की कि रणवीर सिंह की सिंबा का सीक्वल जरूर बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का दूसरा पार्ट भी जल्दी आएगा।

रोहित शेट्टी ने सिंबा 2 और सूर्यवंशी के सीक्वल किया कन्फर्म

कोमल नाहटा के साथ अपने पॉडकास्ट गेमचेंजर्स में बात करते हुए रोहित ने कहा, “सिंबा का पार्ट 2 होगा, सूर्यवंशी भी आगे बढ़ेगा। और भी लोग आएंगे। और भी फिल्में बनेंगी कॉप यूनिवर्स में। इसलिए हमने यह यूनिवर्स बनाया है।”

रोहित ने कैसे बनाया कॉप यूनिवर्स

इस इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि शुरुआत में कॉप यूनिवर्स बनाने का कोई प्लान नहीं था। उन्होंने यह माना कि जब उन्होंने ‘सिंघम’ बनाई थी, तो उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि वह फिल्म इतनी बड़ी बन जाएगी। कॉप फिल्मों को जोड़ने का विचार तब आया जब वह ‘सिंबा’ की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, जिससे बाद में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को जोड़ा गया और कॉप यूनिवर्स का विस्तार हुआ।

दीपिका और टाइगर की भविष्य में बड़ी भूमिका

रोहित ने यह भी बताया कि सिंघम अगेन में कई पुराने और नए किरदार एक साथ नजर आए। रोहित के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों को एक साथ लाने का विचार 2019 में सूर्यवंशी पर काम करते हुए आया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम ने दीपिका और टाइगर के नए किरदारों के लिए प्लान तैयार किया है और भविष्य में उनकी भूमिकाएं और बड़ी होंगी।

ये भी पढ़ें- ‘मानवता को झकझोर कर रख देगा…’, जानें Pahalgam attack पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें