Mismatched 3: ओटीटी पर जल्द ही आपको एक बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। अब नेटफ्लिक्स की सबसे रोमांटिक वेब सीरीज अपने अगले सीजन के साथ वापसी करने वाली है। एक बार फिर आपको आपके फेवरेट कपल की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। दरअसल, अब प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) और रोहित सराफ (Rohit Saraf) की पॉपुलर सीरीज ‘मिसमैच्ड‘ (Mismatched) का तीसरा सीजन आने वाला है। कुछ देर पहले ही प्राजक्ता और रोहित अपने इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।
‘मिसमैच्ड सीजन 3’ का ऐलान
इन दोनों ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से बेहद ही क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों हाथ पकड़ते हुए चलते नजर आ रहे हैं और उनसे पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। ये वीडियो देखकर आपको भी नॉस्टैल्जिया फील होने वाला है। इन दोनों की लव स्टोरी कुछ साल पहले कैसे शुरू हुई थी? एक ही पल में वो सब आपकी आंखों के सामने आ जाएगा। पहली ही मुलाकात में मुंह पर कॉफी फेंकने से लेकर एक-दूसरे के प्यार में डूबने तक इन दोनों के साथ हर लम्हे को फैंस ने भी जिया है।
रिलीज डेट हुई अनाउंस
ऐसे में अब ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ का ऐलान होते ही फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। अब ये तो पता चला गया कि ‘मिसमैच्ड 3’ जल्द ही आने वाला है, लेकिन कब उसका भी खुलासा हो गया है। सर्दियों में ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी। यानी ठंड का मौसम इस बार और भी रोमांटिक होगा। दिसंबर के महीने में प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की इस वेब सीरीज को रिलीज किया जाएगा। 13 दिसंबर 2024 को ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ आने वाली है।
यह भी पढ़ें: जब सड़क किनारे पेशाब करते पकड़े गए थे Ranbir Kapoor, फिर पुलिस ने लिया कौन-सा एक्शन?
दिसंबर तक करना होगा इंतजार
अब इस अनाउंसमेंट पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में हमारी आपको यही राय है कि जब आपका सेलिब्रेशन पूरा हो जाए, तो आप इस सीरीज के पुराने 2 सीजन देख लें ताकि तब इसका नया सीजन आए तो आप इसे और बेहतर तरीके से एन्जॉय कर सकें। वैसे इस क्यूट जोड़ी को फिर एक बार ऑन स्क्रीन साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। अब लोगों से दिसंबर तक का इंतजार नहीं हो पा रहा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines