Rohit Godara, Salman Khan, Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के ‘टाइगर’ यानी सलमान खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अब जब बात ‘सुल्तान’ की जान की हो तो चर्चा और चिंता, दोनों ही लाजिमी है। जी हां, बीते दिन यानी 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बता दें कि लॉरेंस गैंग की तरफ से कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। वहीं, अब इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम भी सामने आया है।
रोहित गोदारा ने करवाई फायरिंग
हाल ही में आई रिपोर्ट और मुंबई पुलिस के सोर्स की मानें तो कहा जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही मुंबई स्थित सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो गैंगस्टर रोहित गोदारा ने विशाल राहुल नाम के शूटर से ये फायरिंग करवाई है। बता दें कि विशाल राहुल, गैंगस्टर रोहित गोदारा का खास शूटर है। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में पांच आपराधिक केस चल रहे हैं।
कौन हैं रोहित गोदारा?
गैंगस्टर रोहित गोदारा की बात करें तो वो राजस्थान के लूणकरणसर का रहने वाला है। वहीं, रोहित गोदारा का नाम मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि रोहित राजस्थान में बैठकर बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करता है। वहीं, अब रोहित ने ही सलमान के घर पर फायरिंग भी करवाई है। हालांकि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कहा तो ये भी जाता है कि रोहित गोदारा दुबई में रहकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम तक पहुंचाता है।
Salman Khan, Rohit Godara
सलमान का हाल लेने पहुंचे परिवारजन
वहीं, अब एक बार फिर से लॉरेंस गैंग सुर्खियों में आ गया है क्योंकि लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही इलाके में पुलिस भी तैनात है। हालांकि इस घटना पर सलमान बेहद शांत हैं और उनकी फैमिली उनका हाल लेने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची।
यह भी पढ़ें- तुझे वहम है दाऊद मदद करेगा…, जब Lawrence Bishnoi ने Gippy Grewal के जरिए Salman Khan को किया टारगेट
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines