हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या सच में मिलती है Arbaaz Khan और Roger Federer की शक्ल? टेनिस खिलाड़ी ने दिया रिएक्शन

Roger Federer Reaction on Arbaaz Khan being his lookalike: सोशल मीडिया पर अरबाज खान और टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक तरफ रोजर फेडरर और दूसरी तरफ अरबाज खान दिख रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग इनके हमशक्ल होने की बात कह रहे हैं। अब इस पर टेनिस लीजेंड का रिएक्शन आया है। क्या कुछ कहा है रोजर फेडरर ने इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Roger Federer Reaction on Arbaaz Khan being his lookalike

Roger Federer Reaction on Arbaaz Khan being his lookalike: क्या सच में दुनिया में हर किसी का हमशक्ल है? ऐसा कहा जाता है कि एक इंसान के कम से कम 7 हमशक्ल होते हैं। बॉलीवुड में भी की सेलेब्स के जैसे दिखने वाले लोग मिले हैं। जैसे शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स के हमशक्ल भी हैं। वहीं फिल्म जगत में ही सलमान खान की होरोइन रह चुकीं स्नेहा उल्लाल की शक्ल भी ऐश्वर्या राय से मिलती है। वहीं जरीन खान भी कैटरीना जैसी दिखती हैं। कुछ इसी तरह सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की शक्ल भी टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर से मिलती-जुलती है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों को शेयर करके कहा जा रहा है।

रोजर फेडरर ने दिया रिएक्शन

इसे लेकर अरबाज खान ने पहले ही रिएक्शन दिया था लेकिन अब इस पर पहली बार रोजर फेडरर ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। दरअसल अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 13 जुलाई को एक वीडियो आया। इस वीडियो में रोजर फेडरर इसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं। बो अरबाज खान के हमशक्ल होने पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आए।

उन्हें जब अरबाज खान का हमशक्ल कहा गया तो इस पर उन्होंने कहा- ‘ये काफी मजेदार है। सोशल मीडिया आजकल बहुत ही वाइड प्लेस है। वहां काफी तरह की चीजें आजकल देखने को मिलती हैं। लोग पता नहीं कहा से चीजों को ढूंढ लेते हैं और एक साथ जोड़ दिया जाता है।’ इस वीडियो में रोजर ने अरबाज खान से मिलने की इच्छा भी जताई।

विज्ञापन

फेडरर के वीडियो पर फैंस का कमेंट

रोजर फेडरर के इस नए वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लगता है फेडरर भी अरबाज के फैन हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि मैंने भी जब पहली बार फेडरर को देखा था तो मेरे मन में भी यही विचार आया था।

Roger Federer Reaction on Arbaaz Khan being his lookalike

विज्ञापन

टेनिस खिलाड़ी बने थे अरबाज खान

आपको बता दें साल 2023 में अरबाज खान एक विज्ञापन में दिखे थे। इस ऐड में अरबाज ने एक टेनिस स्टार का रोल किया था। उस वक्त अरबाज के इस विज्ञापन से हर कोई हैरान हो गया था। अरबाज खान कई मौकों पर ये बात कह चुके हैं कि वो रोजर फेडरर के बहुत बड़े फैन हैं। अब रोजर फेडरर की प्रतिक्रिया के बाद फैन्स चाहते हैं कि टेनिस लीजेंड और अरबाज खान जल्द एक दूसरे से मुलाकात करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola