Rhea Chakraborty: टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो ‘रोडीज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी बहुत जल्द ये शो छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। ‘रोडीज सीजन 19’ को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है।
इस बार शो को सोनू सूद होस्ट करेंगे और प्रिंस नरूला (Prince Narula), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) गैंग लीडर्स के तौर पर नजर आने वाले हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि रिया की दूसरे गैंग लीडर्स के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।
रिया के शो से जुड़ने से फैंस में नाराजगी
दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती इस शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर कई दर्शक इसके खिलाफ हो गए और चैनल व मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। वहीं, जब से फैंस को रिया के शो से जुड़ने की खबर मिली है तो फैंस भी नाराज है।
गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने रिया के साथ काम करने से किया इंकार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब खबरें हैं कि लोगों की ट्रोलिंग को देखते हुए गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने इस शो में रिया के साथ काम करने से मना कर दिया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक प्रिंस और गौतम और मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रूप में कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन खबरें हैं कि दोनों ने रिया के सात कां करने से मना कर दिया है।
इस वजह से रिया को करना पड़ रहा लोगों की नफरत का सामना
बता दें कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसी के साथ ड्रग्स से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती कई दिनों तक पुलिस हिरासत में भी रही थीं। वहीं, अब फैंस भी नाराज है।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
17 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines