Rhea Chakraborty: रोडीज से कटेगा रिया चक्रवर्ती का पत्ता! प्रिंस नरूला और गौतम ने एक्ट्रेस के साथ काम करने से किया इंकार

Rhea Chakraborty: टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो ‘रोडीज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी बहुत जल्द ये शो छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। ‘रोडीज सीजन 19’ को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है।इस बार शो को सोनू सूद होस्ट करेंगे […]

---विज्ञापन---

Rhea Chakraborty: टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो ‘रोडीज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी बहुत जल्द ये शो छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। ‘रोडीज सीजन 19’ को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है।

इस बार शो को सोनू सूद होस्ट करेंगे और प्रिंस नरूला (Prince Narula), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) गैंग लीडर्स के तौर पर नजर आने वाले हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि रिया की दूसरे गैंग लीडर्स के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।

रिया के शो से जुड़ने से फैंस में नाराजगी

दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती इस शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर कई दर्शक इसके खिलाफ हो गए और चैनल व मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। वहीं, जब से फैंस को रिया के शो से जुड़ने की खबर मिली है तो फैंस भी नाराज है।

गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने रिया के साथ काम करने से किया इंकार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब खबरें हैं कि लोगों की ट्रोलिंग को देखते हुए गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने इस शो में रिया के साथ काम करने से मना कर दिया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक प्रिंस और गौतम और मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रूप में कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन खबरें हैं कि दोनों ने रिया के सात कां करने से मना कर दिया है।

इस वजह से रिया को करना पड़ रहा लोगों की नफरत का सामना

बता दें कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसी के साथ ड्रग्स से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती कई दिनों तक पुलिस हिरासत में भी रही थीं। वहीं, अब फैंस भी नाराज है।

First published on: May 06, 2023 02:49 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें