हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या अब Hina Khan से शादी करेंगे Rocky Jaiswal? बॉयफ्रेंड का जवाब सुन छलकी फैंस की आंखें

Rocky Jaiswal, Hina Khan: एक्ट्रेस हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी ने उनकी बीमारी और शादी को लेकर बात की है। रॉकी ने ऐसा जवाब दिया है, जिससे कोई भी भावुक हो जाए। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Rocky Jaiswal, Hina Khan

Rocky Jaiswal, Hina Khan: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बेहद परेशानी में हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं, ऐसे में जाहिर है कि उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हिना अपनी हिम्मत को टूटने नहीं दे रही हैं और हौसला बनाए हुए है। इस बीच अब हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही रॉकी ने बताया कि क्या वो हिना से शादी करेंगे या नहीं?

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान

दरअसल, जबसे लोगों को पता लगा है कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, तबसे ही लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब हिना शादी नहीं करेंगी? क्या रॉकी संग हिना का रिश्ता टूट जाएगा? क्या दोनों अपनी राहें अलग कर लेंगे? तो इन सभी सवालों का जवाब रॉकी ने खुद ही दे दिया है। जी हां, ‘Bollywood Thikana’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी है कि हिना की बीमारी से ना सिर्फ फैंस और फैमिली बल्कि रॉकी भी बहुत परेशान और दुखी हैं।

हिना की बीमारी और शादी पर बोले रॉकी

इस रिपोर्ट की मानें तो हिना की बीमारी और शादी को लेकर रॉकी का कहना है कि उनका और हिना का रिश्ता बहुत मजबूत है। रॉकी का कहना है कि वो हिना के ठीक होने का इंतजार करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें अभी शादी की भी कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल रॉकी का पूरा फोकस हिना पर है कि वो जल्दी से ठीक हो जाए।

फैंस भी हुए भावुक

अपने रिश्ते पर रॉकी ने आगे कहा कि वो और हिना पहले भी साथ थे और हमेशा रहेंगे। रॉकी बस हिना को जल्दी ठीक होते देखना चाहते हैं। जैसे ही रॉकी का ये जवाब लोगों के सामने आया, तो हर किसी ने उनकी तारीफ की और कहा कि दोनों में सच में बहुत अच्छा और गहरा प्यार है। साथ ही एक्ट्रेस के फैंस इमोशनल भी हो गए।

लंबे टाइम से एक-दूसरे के साथ हैं हिना-रॉकी

एक तरफ जहां खबरें थी कि हिना खान अपनी शादी के बारे में सोच रही हैं, तो वहीं कैंसर जैसी बीमारी सामने आने के बाद हिना ने अभी शादी ना करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि हिना और रॉकी लंबे टाइम से एक-दूसरे के साथ है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को लेकर कहा जाता है कि हिना और रॉकी टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर मिले थे और वहीं से दोनों की लव-स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती है और दोनों अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। हालांकि अब ना सिर्फ रॉकी बल्कि हर किसी को हिना के ठीक होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- ‘कुछ कुछ होता है’ नहीं ‘खच खच होता है’, KILL के आगे Animal का एक्शन भी फीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें