RARKPK BO Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और अब फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं…
RARKPK ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 7 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 59.92 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म को देखने के लिए मंगलवार को भी सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मल्टीस्टार फिल्म है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 160 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है। बताते चलें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मल्टीस्टार फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है, लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाती नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines